
ऋषिकेश। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश में वाहनों के पसंदीदा नंबर के लिए नीलामी हुई। इसमें यूके 14 जे 0001 नंबर सबसे महंगा बिका। इसकी बोली 1 लाख 63 हजार रुपये लगी। हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में चार पहिया वाहनों के लिए पसंदीदा नंबर की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। एआरटीओ अरविंद पांडेय ने बताया कि सबसे पहले यूके 14 जे 0001 की बोली लगायी गई। इसमें सर्वाधिक 1,63,000 हजार की बोली लगाकर वाहन मालिक ने नंबर बुक कराया। दूसरे नंबर पर 9999 नंबर 35000 रुपये में नीलाम हुआ। एआरटीओ ने बताया कि वाहनों के पसंदीदा नंबर की नीलामी से दो लाख आठ हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

