Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सेवा भारती के कार्यालय पर हमला, 5 आरएसएस कार्यकर्ता घायल
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

सेवा भारती के कार्यालय पर हमला, 5 आरएसएस कार्यकर्ता घायल

RNS INDIA NEWS 27/12/2021
rns featured image new

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में आरएसएस द्वारा संचालित संस्था सेवा भारती के कार्यालय पर हमले का मामला सामने आया है। मामला लोहा मंडी थाना क्षेत्र स्थित बिल्लौचपुरा में आरएसएस कार्यकर्ताओं से मारपीट का है, जिसमें 5 कार्यकर्ता घायल हो गए। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया है।

इस मामले में एक विशेष समुदाय के अराजक तत्वों पर आरएसएस कार्यालय के सामने खड़े आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और पथराव का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में कुछ ज्ञात और 40-50 लोगों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरएसएस कार्यकर्ताओं से मारपीट
आगरा की इस घटना में आरएसएस से जुड़े सेवा भारती संस्था के एक कार्यालय पर हमला किया गया है। पुलिस के मुताबिक कुछ असामाजिक तत्व जो वहां शराब पीते थे, मना करने के बाद भड़क उठे और इस आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया। इस घटना में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मारपीट और पथराव का आरोप लगाया है और 5 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस का कहना है कि ये पूरी तरह से एक आपराधिक कृत्य है और इसे चुनावों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। पुलिस ने ये भी कहा कि मामले में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर और NSA के तहत कार्रवाई होगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमला मामले में 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पथराव किए जाने से 5 लोग घायल हुए हैं और आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयकर विभाग ने घर से 250 करोड़ किए बरामद
Next: मुख्यमंत्री धामी ने दी गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ में विकास कार्यो की सौगात

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.