Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • जिला अस्पताल की शिफ्टिंग को लेकर चल रहा आंदोलन स्थगित
  • रुद्रप्रयाग

जिला अस्पताल की शिफ्टिंग को लेकर चल रहा आंदोलन स्थगित

RNS INDIA NEWS 25/12/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। श्री 108 स्वामी सच्चिदानंद जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग को कोटेश्वर में शिफ्टिंग के विरोध में जिला चिकित्सालय में चल रहा धरना और क्रमिक अनशन शनिवार को स्थगित हो गया। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के अस्पताल शिफ्ट न होने के बयान पर लोग शनिवार को एकजुट नहीं हुए और धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया।
बताते चलें कि शनिवार को अस्पताल की शिफ्टिंग के विरोध को जारी रखने या स्थगन पर शनिवार को फैसला लिया जाना था। इसी के चलते संपूर्ण जिले के लोगों को बुलाया गया था। सुबह 11 बजे बजे से बाजार में प्रदर्शन किया जाना था, किंतु इस बीच विधायक रुद्रप्रयाग के एक बयान पर विश्वास करते हुए लोग धरना स्थल पर नहीं पहुंचे और यहां उपस्थित नागरिकों ने आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया। बीते कई दिनों से जिला अस्पताल को कोटेश्वर में शिफ्ट करने को लेकर स्थानीय लोग दो गुटों में बंट गए थे। इसी के चलते आंदोलन शिथिल पड़ गया। जिला चिकित्सालय को लेकर तरह तरह की बाते बनाई जाने लगी। इधर, आंदोलन कर रहे स्थानीय निवासी जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला अस्पताल को लेकर जिलाधिकारी से भी वार्ता की गई उन्होंने बताया कि जगह कम होने के कारण कुछ विभाग शिफ्ट किए जा रहे हैं जबकि सीएमओ का कहना था कि यहां पर भव्य तथा सुविधाओं से युक्त अस्पताल खोला जाएगा। कहा कि जिला अस्पताल के पुराने भवन पर और बेहतर सुविधाएं जुटाते हुए इसे बड़ा रूप दिया जाए। कोटेश्वर को बेस अस्पताल बनाते हुए यहां और भब्य सुविधाएं जोडी जाएं जबकि जिला चिकित्सालय को यथावत रखा जाए। अब विधायक के बयान पर लोगों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया है। यदि अस्पताल को पूरी तरह कोटेश्वर ले जाया गया तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चों को वैक्सीन, मोदी ने संबोधन में क्या कहा!
Next: नदी में बहते पर्यटक की तीन छात्रों ने बचाई जान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.