Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नए कर निर्धारण के विरोध में उतरे व्यापारी
  • नैनीताल

नए कर निर्धारण के विरोध में उतरे व्यापारी

RNS INDIA NEWS 23/12/2021
rns featured image new

नैनीताल। नगर पालिका परिषद की ओर से दुकानों के लिए नए कर निर्धारण को लागू किए जाने के निर्णय का व्यापारियों ने विरोध किया है। कारोबारियों ने इस फैसले को व्यापारियों के हित में नहीं बताया है। इसके विरोध में गुरुवार को नैनीताल के व्यापारियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो शहरभर के व्यापारी सड़कों पर उतरेंगे। मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी के नेतृत्व में गुरुवार को व्यापारी श्रीराम सेवक सभा प्रांगण में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने यहां पालिका की ओर से दुकान कर बढ़ाए जाने का विरोध किया। कहा कि कोविड के बाद से लगातार व्यापारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में व्यापारियों की मदद को लेकर आगे आने के बजाय पालिका की ओर से कर में वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया जा रहा है, जोकि कतई न्याय संगत नहीं है। कहा कि पालिका की ओर से आवंटित दुकानों का कर पांच वर्ष में एक बार साढ़े 12 फीसदी बढ़ाया जाता है, जोकि मानकों के तहत लागू होता है। लेकिन इस बार एकाएक कर में अत्यधिक वृद्धि किए जाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि जल्द पालिका ने संबंधित फैसले को वापस नहीं लिया तो 27 दिसंबर को नैनीताल में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, महिला उपाध्यक्ष भारती कैड़ा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मो. रईस खान, संयुक्त सचिव परीक्षित साह, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ क्षेत्री, सुधर वर्मा, विजय देवल, वैभव साह आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आए पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Next: नैनीताल पहुंचे इंडियन आइडल पवनदीप और अरुणिता

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.