Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • लापरवाही के बीच फिर बढ़ने लगा उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण, देहरादून में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

लापरवाही के बीच फिर बढ़ने लगा उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण, देहरादून में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
Corona

देहरादून। कोरोना के कम होते मामलों के बीच भी देहरादून में दैनिक मामलों में निरंतरता बनी हुई है। सोमवार को राज्य में 12 लोग संक्रमित मिले। जिनमें 11 देहरादून में पाए गए। यही नहीं, सर्वाधिक सक्रिय मामले भी दून में हैं। प्रदेश में फिलवक्त 139 सक्रिय मामले हैं, जिनमें 40 प्रतिशत सिर्फ दून में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में निजी व सरकारी लैब से 12 हजार सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 11988 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत रही है। देहरादून में सबसे अधिक 11 लोग संक्रमित मिले हैं। चंपावत में भी एक मामला आया है। इसके अलावा अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। राज्य में अब तक कोरोना के तीन लाख 44 हजार 471 मामले आए हैं। जिनमें तीन लाख 30 हजार 744 (96.02 प्रतिशत) लोग स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना संक्रमित 7412 मरीजों की मौत हो चुकी है।
उत्तराखंड में अभी 151 केस सक्रिय हैं। इनमें सर्वाधिक 49 केस देहरादून में हैं। इसके बाद नैनीताल जिले में 40, हरिद्वार में 16, पौड़ी गढ़वाल में 17, चंपावत में छह, पिथौरागढ़ में पांच, बागेश्वर, चमोली और रुद्रप्रयाग में दो-दो, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक केस सक्रिय है। जबकि टिहरी गढ़वाल में अभी कोई केस एक्टिव नहीं है। राज्य में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 0.16% है। वर्तमान में राज्य में अभी 151 मरीज सक्रिय हैं। हालांकि कोरोना से ठीक होने वालों की दर 96.01 फीसदी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओमिक्रॉन ने पसार लिए पैर, चीन में फिर लगा लॉकडाउन, सार्वजनिक समारोहों पर भी रोक
Next: पानी की आपूर्ति ठप, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.