Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ओमिक्रॉन ने पसार लिए पैर, चीन में फिर लगा लॉकडाउन, सार्वजनिक समारोहों पर भी रोक
  • अंतरराष्ट्रीय

ओमिक्रॉन ने पसार लिए पैर, चीन में फिर लगा लॉकडाउन, सार्वजनिक समारोहों पर भी रोक

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
default featured image

बीजिंग। चीन के झेजियांग प्रांत में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन फिर से पैर पसार रहा है। इसी के मद्देनजर झेजियांग में एक दर्जन से ज्यादा लिस्टेड कंपनियों ने प्रोडक्शन बंद कर दिया है। यहां फिर से लाकडाऊन लगा दिया गया है। 6 से 12 दिसंबर के बीच झेजियांग में कोरोना के 173 मामले मिले हैं, इन सभी मरीजों में स्थानीय स्तर पर संक्रमण का पता चला है।  झेजियांग प्रांतीय केंद्र रोग नियंत्रण और रोकथाम के एक अधिकारी ने कहा कि जीनोम सिक्वेंसिंग विश्लेषण से सामने आया कि तीन शहरों में मामले डेल्टा स्ट्रेन एवाई 4 के कारण बढ़े हैं। यह ज्यादा संक्रमणीय है और नोवेल कोरोनावायरस की तुलना में ज्यादा खतरनाक है। स्थानीय अधिकारियों ने वायरस को और फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक समारोहों और प्रांत से बाहर यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीन के वुहान में दिसंबर 2019 में सबसे पहले कोरोना वायरस का पहला मामला मिला था। देखते-देखते यह पहले पूरे चीन में फैला और कुछ ही महीनों में पूरी दुनिया इसकी चपेट में आ गई। कोरोना के चलते सबसे पहले चीन में ही तालाबंदी की गई थी। अभी ओमिक्रॉन वेरिएंट के सामने आने के बाद फिर से कई देश पाबंदियों की राह पर चल पड़े हैं। गूगल और एपल जैसी बड़ी कंपनियों ने ऑफिस शुरू करने की योजना टाल दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘मम्मी मेरे पापा कौन?’ – चर्चा का विषय बना ये पोस्टर
Next: लापरवाही के बीच फिर बढ़ने लगा उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण, देहरादून में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.