Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीडीएस रावत और जवानों पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वालों की आएगी शामत
  • उत्तराखंड

सीडीएस रावत और जवानों पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वालों की आएगी शामत

RNS INDIA NEWS 11/12/2021
rns featured image new

देहरादून। सीडीएस बिपिन रावत और जवानों को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वालों पर उत्तराखंड सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों को लेकर देश बहुत भावुक है। हर कोई अपनी ओर से देश के इन जांबाजों को श्रद्धांजलि दे रहा है। लेकिन कुछ अराजक तत्व आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कर रहे हैं। ऐसे लोगों की उत्तराखंड में शामत आने वाली है।उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चेतावनी दी है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके कहा कि ‘अगर राज्य में किसी शरारती तत्व ने कुत्सित मानसिकता का परिचय देते हुए सोशल मीडिया या किसी भी अन्य रूप में दिवंगत सैनिकों पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की तो सरकार उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करेगी’। बता दें कि हेलिकॉप्टर हादसे में मृत सीडीएस बिपिन रावत मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के ही रहने वाले थे। सीएम धामी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक और ट्वीट कर लिखा है कि हमारे लिए हमारे सैनिकों का सम्मान सर्वोच्च है। दिवंगत जनरल बिपिन रावत सदैव उत्तराखंड का स्वाभिमान रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की आठ बाइकों के साथ 5 गिरफ्तार
Next: कीर्तिनगर में वाहन दुर्घटना में एक की मौत

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.