Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 11 दिसम्बर को फिर उत्तराखंड दौरे पर आएंगे अरविंद केजरीवाल
  • देहरादून

11 दिसम्बर को फिर उत्तराखंड दौरे पर आएंगे अरविंद केजरीवाल

RNS INDIA NEWS 07/12/2021
default featured image

देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 11 दिसम्बर को एक बार फिर उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह काशीपुर में जनसभा को संबोधित कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि केजरीवाल अपने पांचवे दौरे पर 11 दिसम्बर को राज्य के दौरे पर पहुंच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि काशीपुर में उनकी जनसभा होगी जिसमें वह प्रदेश की जनता के लिए चौथी बडी घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का दौरा तय होने के बाद पार्टी तैयारियों में जुट गई है। आप प्रवक्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर पूरे प्रदेश में आप कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य में लगातार मजबूत हो रही है और पार्टी चुनावों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने राज्य को सिर्फ लूट खसूट का अड्डा बनाया है। उन्होंने कहा कि 21 साल होने के बावजूद आज तक आंदोलनकारियों के सपने पूरे नहीं हो पाए हैं और पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी ही राज्य के लोगों की परेशानियों को दूर करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कमियों की पहचान करें : लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल
Next: नर्सिंग भर्ती : अभ्यर्थियों ने दी मंत्री आवास घेराव की चेतावनी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.