Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जेईई और नीट परीक्षा केंद्रों पर नई व्यवस्था
  • देहरादून

जेईई और नीट परीक्षा केंद्रों पर नई व्यवस्था

RNS INDIA NEWS 29/08/2020
rns featured image new

देहरादून। जेईई और नीट के लिए पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष परीक्षा केंद्रों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे एक शिफ्ट और कक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या कम करके शारीरिक दूरी का पालन किया जा सके। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना के लिहाज से अन्य सुरक्षात्मक उपाय भी किए गए हैं। नीट और जेईई मेन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देशभर में इन परीक्षाओं को लेकर दो गुट बन गए हैं। एक गुट सितंबर में परीक्षाएं कराने के पक्ष में
है और दूसरा परीक्षाएं टालने की मांग कर रहा है। इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट और जेईई के प्रवेशपत्र भी जारी कर दिए हैं।
नीट में उत्तराखंड से 18 हजार 958 छात्र शामिल होंगे, जिनके लिए 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल 16 हजार 989 छात्रों पर 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यानी पिछले साल जहां 629 छात्रों पर एक परीक्षा केंद्र था, वहीं, इस साल करीब 440 छात्रों पर एक केंद्र बनाया गया है। इसी तरह जेईई मेन के लिए भी केंद्र बढ़ाए गए हैं। जेईई मेन में उत्तराखंड से 13 हजार 260 छात्र शामिल होंगे, जिनके लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी वर्ष जनवरी में हुए जेईई मेन में 10 हजार 412 छात्रों पर आठ परीक्षा केंद्र थे। इस हिसाब से जनवरी में 1300 छात्रों पर एक परीक्षा केंद्र था और अब 1020 छात्रों पर। इसके अलावा परीक्षा की पालियां भी आठ से बढ़ाकर 12 कर दी गई हैं। जेईई मेन का आयोजन एक से छह सितंबर तक ऑनलाइन मोड में होगा। वहीं, नीट का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा।
इस बार परीक्षा केंद्र पर नई व्यवस्था
⦁ नीट और जेईई में हर बार तलाशी को लेकर सख्ती रहती है। इस बार तलाशी हाथ से नहीं, बल्कि हैंडहेल्ड मशीन से होगी। यह इस बार का सबसे बड़ा बदलाव होगा।
⦁ नीट में एक कक्ष में 24 की जगह 12 उम्मीदवार बैठेंगे। उम्मीदवारों के बीच छह फीट की दूरी तय की गई है। जेईई में भी एक-एक सीट छोडक़र छात्रों को बैठाया जाएगा। केंद्र पर हर उम्मीदवार को नया मास्क और ग्लव्स दिए जाएंगे।
⦁ परीक्षा केंद्र पर पानी की पारदर्शी बोतल, सैनिटाइजर की छोटी बोतल ले जाने की अनुमति होगी।
⦁ उम्मीदवारों का प्रवेश और निकास एक साथ नहीं होगा। छात्र शारीरिक दूरी का पालन करें, इसके लिए परीक्षा केंद्र के बाहर भी व्यवस्था रहेगी।
300 मीटर पहले रोक दिए जाएंगे अभिभावक
अभिभावकों को परीक्षा केंद्र से तीन सौ मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा, सिर्फ छात्र को परीक्षा केंद्र में आना होगा। इसका मकसद भीड़ नहीं लगने देना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्राचार्य पर अश्लील मैसेज और फोन कर अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज
Next: पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा का सचिव नियुक्त होने पर बधाई दी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.