Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • प्राचार्य पर अश्लील मैसेज और फोन कर अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज
  • नैनीताल

प्राचार्य पर अश्लील मैसेज और फोन कर अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 29/08/2020
rns featured image new

विद्यालय की छात्राओं ने फोन पर अश्लील मैसेज और फोन कर अभद्रता करने पर कोटाबाग डिग्री कॉलेज, हल्द्वानी के प्राचार्य के खिलाफ का मुकदमा दर्ज कराया है। छात्राओं का आरोप है कि एक साल पहले तबादला होकर आए प्राचार्य तकरीबन रोजाना व्हाट्सअप पर अभद्र-अश्लील मैसेज करते थे। भयभीत छात्राएं बदनामी के डर से अब तक चुप रहीं मगर शनिवार कुछ छात्राओं ने हिम्मत दिखाई और प्राचार्य के खिलाफ आवाज उठाते हुए कालाढूंगी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में कोटाबाग डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश टम्टा कॉलेज की कई छात्राओं को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज करने के साथ फोन कर अभद्र भाषा इस्तेमाल करते हैं। उनकी हरकत से छात्राओं में काफी भय है। आरोप है कि प्राचार्य करीब साल भर पहले नियुक्ति पाने के बाद से ही लड़कियों को गलत मैसेज और फोन कर रहे हैं, लेकिन छात्राएं बदनामी के डर से मुंह नहीं खोल रही थीं।
निलंबन के लिए ब्लॉक पर धरना
मामला खुलने के बाद भडक़े कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने छात्र संघ पदाधिकारियों की अगुवाई में ब्लाक दफ्तर पर धरना शुरू कर दिया। छात्राओं का कहना था कि जब तक प्राचार्य का निलंबन नहीं होता, वह आंदोलन जारी रखेंगे।धरने पर छात्र संघ अध्यक्ष रीता बिष्ट, उपाध्यक्ष निशा जोशी, सचिव अक्षय कुमार, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, उपसचिव हरेंद्र राणा सहित ललित जोशी, कमल बोहरा, रजत बधानी, चंदू सनवाल, विनोद जोशी, पुनीत बिष्ट, शिवम पांडे, यशपाल साह, हेमंत कुमार, ललित मोहन जोशी शामिल रहे।

कोटाबाग डिग्री कॉलेज की कुछ छात्राओं की लिखित तहरीर पर प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्राओं के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। -दिनेश नाथ महंत, थानाध्यक्ष

मैं सभी को गुड मॉर्निंग और गुड नाइट का मैसेज करता हूं। किसी को कोई गलत मैसेज चला गया हो तो क्षमा चाहूंगा। मैं हर सजा भुगतने को तैयार हूं।
-डॉ. प्रेम प्रकाश टम्टा, प्राचार्य, कोटाबाग डिग्री कॉलेज

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इनर लाइन को पुन: जौलजीबी में स्थापित करने की मांग
Next: जेईई और नीट परीक्षा केंद्रों पर नई व्यवस्था

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.