Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इनर लाइन को पुन: जौलजीबी में स्थापित करने की मांग
  • देहरादून

इनर लाइन को पुन: जौलजीबी में स्थापित करने की मांग

RNS INDIA NEWS 29/08/2020
22 (1)

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देश की आंतरिक एवं बाहृय सुरक्षा को देखते हुए इनर लाईन पुन: जौलजीवी में स्थापित करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ की धारचूला तहसील के अंतर्गत ब्यांस, चैंदास एवं दारमा घाटियां नेपाल एवं चीन की सीमाओं से लगी हैं जो सामरिक एवं भू-राजनीतिक दृष्टि से अति संवेदनशील हैं। सतपाल महाराज ने सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने हेतु गृहमंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर जौलजीबी में पुन: इनर लाईन स्थापित करने अनुरोध किया है। श्री महाराज ने रक्षा मंत्री एवं गृहमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा है कि सामरिक दृष्टि से लंबे समय तक जौलजीबी में इनर लाईन स्थापित रहा, जिसे कि 1990-91 मैं बिना किसी व्यावहारिक प्रमाण के केंद्र सरकार द्वारा इनर लाईन को जौलजीबी से हटा कर दारमा घाटी में मारछा एवं ब्यांस घाटी के छियालेख नामक स्थानों में स्थानांतरित कर दिया गया। श्री सतपाल महाराज ने दोनों केन्द्रीय मंत्रियों को लिखे पत्र में कहा है कि मारछा एवं छियालेख जो कि नेपाल से लगा होने के साथ-साथ चीन की सीमा रेखा से मात्र 40 कि.मी. की दूरी पर हैं। वर्तमान में जबकि चीन के साथ जारी सीमा विवाद एवं उसकी विस्तारवादी नीति से वह नेपाल के माध्यम से हमारे देश की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। साथ ही ब्यांस, चैंदास एवं दारमा के स्थानीय निवासी भोटिया जनजाति के सरल एवं शांतिप्रिय लोग जो यहां की विरासत को अक्षुण बनाये हुए हैं। इनर लाईन के अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के निकट होने व इस क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों के बढऩे से स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जो कि देश की सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर चुनौती हो पैदा कर सकता है। पर्यटन मंत्रीसतपाल महाराज ने गृहमंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में देश की आंतरिक एवं बाहृय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए इनर लाईन पुन: जौलजीबी में स्थापित करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरोपी विधायक पर मुकदमा दर्ज न होने पर 31 अगस्त को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Next: प्राचार्य पर अश्लील मैसेज और फोन कर अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.