Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • मुंबई में जन्मे एजाज़ पटेल के सामने टीम इंडिया बनी कठपुतली, 10 के 10 विकेट लेकर रचा इतिहास
  • खेल

मुंबई में जन्मे एजाज़ पटेल के सामने टीम इंडिया बनी कठपुतली, 10 के 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
rns featured image new

कुम्बले-लेकर की बराबरी

मुंबई। न्यूजीलैंड के एजाज पटेल टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज और अपने देश के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ये उपलब्धि हासिल की. उनसे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले ने ये काम किया है. जिम लेकर ने जुलाई 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये काम किया था. वहीं कुम्बले ने फरवरी में 1999 में दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ ये काम किया था. विश्व क्रिकेट में अभी तक जिन तीन गेंदबाजों ने टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने का काम किया है वो सभी स्पिनर हैं.
एजाज पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने विदेशी जमीन पर एक टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लिए हैं. इंग्लैंड के जिम लेकर ने अपने देश के मैनचेस्टर में 10 विकेट लिए थे. वहीं कुंबले ने भी भारत में ही ये कारनामा किया था. एजाज का मुंबई से अलग की लगाव लगता है. उनका जन्म भी इसी शहर में हुआ था. एजाज का जन्म 21 अक्टूबर 1988 को मुंबई में ही हुआ था. जब वह आठ साल के थे तब उनका परिवार न्यूजीलैंड जाकर बस गया था और तब से वह इसी देश के वासी हैं. अब वह अपनी जन्मभूमि पर भारत को ही मात देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
एजाज के करियर की हैरान करने वाली बात ये है कि वह न्यूजीलैंड में अभी तक खाता तक नहीं खोल पाए हैं. न्यूजीलैंड में इस खिलाड़ी ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्हें विकेट नहीं लिए हैं. जबकि घर से बाहर उन्होंने अपना जलवा दिखाया है. एजाज उपमहाद्वीप में खासे सफल रहे हैं.
एजाज ने शुरू से ही भारत को परेशान किया और किस्मत ने भी उनका साथ देती हुई नजर आई. उनकी गेंद पर टॉम ब्लंडल ने मैच के पहले दिन  शुभमन गिल को आउट करने का चांस छोड़ दिया था. लेकिन अगली ही गेंद पर गिल आउट हो गए. विराट कोहली को भी उन्होंने आउट किया. वह एलबीडब्ल्यू हुए. इस एलबीडब्ल्यू को लेकर हालांकि विवाद हुआ लेकिन कोहली को आउट दिया गया. भारत ने पहले दिन चार विकेट खो थे. दूसरे दिन भी एजाज ने पहले दिन की तरह प्रदर्शन किया और भारत के बाकी के सभी छह विकेट अपने नाम किए. उन्होंने कुल 47.5 ओवर गेंदबाजी की और 119 रन देकर सभी विकेट ले गए. उन्होंने कुल 19 मेडन ओवर फेंके.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिंधू आखिरी ग्रुप मैच हारीं, पर सेमीफाइनल खेलेंगी
Next: बासी गोभी की सब्जी खाने से हुई फ़ूड पॉइज़निंग, एक की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.