Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सिंधू आखिरी ग्रुप मैच हारीं, पर सेमीफाइनल खेलेंगी
  • राष्ट्रीय

सिंधू आखिरी ग्रुप मैच हारीं, पर सेमीफाइनल खेलेंगी

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
rns featured image new

बाली। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू शुक्रवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल 2021 टूर्नामेंट में अपना आखिरी ग्रुप चरण मैच हार गईं। वह हालांकि सेमीफाइनल में खेलेंगी, क्योंकि उन्होंने इससे पहले दो मैच जीते हैं।
सिंधू को शुक्रवार को आखिरी ग्रुप चरण मुकाबले में थाईलैंड की पोर्नपावी चोकुवांग से 12-21, 19-21, 21-14 से हार का सामना करना पड़ा। चोकुवांग ने लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप की शीर्ष खिलाड़ी के तौर पर ग्रुप चरण अभियान समाप्त किया। वह भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि मौजूदा विश्व विजेता पीवी सिंधू ने इससे पहले अपने दो ग्रुप चरण मैचों में डेनमार्क की लिन क्रिस्टोफरसन को 21-14, 21-16 और जर्मनी की यवोन ली को 21-10, 21-13 से हराया था।
इस बीच भारत के युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन को अपने आखिरी मैच में डेनमार्क के रास्मस गेमके से वाकओवर मिल गया। लक्ष्य पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके थे। लक्ष्य हालांकि कल ग्रुप में नंबर एक रहे शीर्ष खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से हार गए थे लेकिन वह ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे। एक अन्य भारतीय पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को अपने आखिरी ग्रुप मैच में नंबर दो सीड मलेशिया के ली जी जिया से 37 मिनट में 19-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।
पुरुष युगल में भारत के सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने अपने अंतिम मैच में विपक्षी जोड़ी को वाकओवर दे दिया जबकि अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने अपना अपना अंतिम ग्रुप मैच जीत लिया। भारतीय महिला जोड़ी अपने पहले दोनों मैच हारने के कारण सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो चुकी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिटमैक्स ने पेश किया क्रिप्टो उत्पाद अर्न
Next: मुंबई में जन्मे एजाज़ पटेल के सामने टीम इंडिया बनी कठपुतली, 10 के 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.