Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सेल्फी के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

सेल्फी के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

RNS INDIA NEWS 04/12/2021
default featured image

रुद्रपुर। शुक्रवार देर रात अल्मोड़ा से रुद्रपुर आए दो युवकों की सेल्फी लेने के चक्कर में काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ अल्मोड़ा से रुद्रपुर अपनी बहन के घर आया था। मृतक की बहन 31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एडम्स स्कूल के समीप अल्मोड़ा के रहने वाले 35 वर्षीय लोकेश लोहनी अपने 25 वर्षीय दोस्त जल निगम कॉलोनी अल्मोड़ा निवासी मनीष कुमार आर्या के साथ शुक्रवार की सुबह स्कूटी ने रुद्रपुर के निकले थे। लोकेश की बहन 31 वीं वाहिनी पीएसी में महिला आरक्षी है और दोस्त के साथ लोकेश बहन के घर आया था। देर शाम दोनों दोपहर का खाना खाकर घूमने निकले थे। चश्मदीदों का कहना था कि शुक्रवार देर रात साढ़े नौ बजे के करीब शांति विहार कॉलोनी रेलवे ट्रैक पर दोनों दोस्त पटरी पर खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे कि अचानक काठगोदाम से देहरादून जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों युवक छिटकर समीप के नाले में जा गिरे। दोनों की मौत हो गई। घटना के काफी देर बाद लोगों की नजर नाले पर पड़ी और सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने मृतक युवकों की शिनाख्त की और शांति विहार कॉलोनी निवासी मृतक लोकेश की बहन के परिजनों को घटना की खबर दी। उसकी बहन परिवार के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाता है एलोवेरा, ऐसे करें इस्तेमाल
Next: शादी समारोह से वापस लौट रही कार खाई में गिरी, एक महिला की मौत, 4 घायल

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.33.36
  • अल्मोड़ा

प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.40.48_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.