Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शादी समारोह से वापस लौट रही कार खाई में गिरी, एक महिला की मौत, 4 घायल
  • नैनीताल

शादी समारोह से वापस लौट रही कार खाई में गिरी, एक महिला की मौत, 4 घायल

RNS INDIA NEWS 04/12/2021
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल जिले के बेतालघाट तहसील के अंतर्गत शादी समारोह से वापस लौट रही एक कार के खाई में गिरने की सूचना है कार के खाई में गिर जाने से उसमे सवार महिला की मौत हो गई। कार चालक सहित चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए।

कार के खाई में गिरने की घटना शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि बेतालघाट के समीपवर्ती अमेल गांव से विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे ओडाबास्कोट गांव के ग्रामीणों की कार घिरोली पुल के समीप पचास मीटर खाई में जा गिरी।
ओडाबास्कोट (बेतालघाट) से वाहन यूके 04 बी 7462 में सवार हो करीब पांच लोग समीपवर्ती अमेल गांव में विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। मध्य रात्रि सभी विवाह समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे। घिरोली पुल के समीप चालक त्रिलोक सिंह वाहन पर संतुलन खो जिस वजह से वाहन करीब 100 मीटर खाई में गिरकर पलटता चला गया। वाहन के खाई में गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर बेतालघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस व ग्रामीणों ने वाहन में फंसी घायल लीला देवी (52) पत्नी श्रीराम निवासी ओडाबास्कोट, पूजा (23),दीपा देवी(45) तुलसी देवी(38) पीयूष(5) के साथ ही चालक त्रिलोकचन्द्र(33) को खाई से बाहर निकाला।

पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस 108 सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट पहुंचाया। बाद में चिकित्सको ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डा. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी अस्पताल जाते समय रास्ते मे गरमपानी खैरना के समीप लीला देवी की हालत अत्यंत गंभीर होने पर उसे सीएचसी खैरना गरमपानी पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल महिला लीला देवी ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक महिला लीला देवी के शव को शनिवार सुबह पंचनामा भर पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेल्फी के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत
Next: अल्मोड़ा जनपद के समस्त राजकीय कर्मचारियों को अनिवार्य होगा वैक्सीनेशन और कोविड जाँच

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.