Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने चौथी लहर की दी चेतावनी, ओमिक्रॉन सभी प्रांतों में फैला
  • अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने चौथी लहर की दी चेतावनी, ओमिक्रॉन सभी प्रांतों में फैला

RNS INDIA NEWS 29/11/2021
rns featured image new

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के सभी प्रांतों में फैले ओमिक्रॉन वेरिएंट के साथ राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने आशंका जताई है कि अगर नए मामले बढ़ते रहे तो देश जल्द ही चौथी लहर में प्रवेश कर सकता है। रामफोसा ने बीती शाम टेलीविजन पर अपने भाषण में कहा, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कारण कोरोना संक्रमणों की संख्या बढ़ गई है। अगर मामलों में बढ़ोतरी जारी रहती है तो हम अगले कुछ हफ्तों में चौथी लहर में पहुंच जाएंगे।
राष्ट्रपति ने कहा, हमने बीते सात दिनों में औसतन 1,600 नए मामले देखे हैं, जबकि पिछले सप्ताह में केवल 500 नए दैनिक मामले सामने आए थे। पॉजिटिव कोरोना मामलों की संख्या बढ़ गई है।
उन्होंने आगे कहा, हम जानते हैं कि पिछले दो हफ्तों में गौतेंग में पाए गए अधिकांश संक्रमणों के लिए नया वैरिएंट जिम्मेदार है और अब अन्य सभी प्रांतों में तेजी से उभर रहा है।
उन्होंने कहा, सरकार ने एक कार्यदल का गठन किया है जो कुछ गतिविधियों और स्थानों में अनिवार्य टीकाकरण की शुरूआत पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श करेगा।
टास्क फोर्स उप राष्ट्रपति डेविड माबुजा की अध्यक्षता में टीकाकरण पर अंतर-मंत्रालयी समिति को रिपोर्ट करेगी, जो कैबिनेट को सिफारिशें करेगी।
उन्होंने कहा कि लोगों के पास पहला और सबसे शक्तिशाली उपकरण टीकाकरण है।
उन्होंने कहा, टीकाकरण अपने आप को और अपने आस-पास के लोगों को ओमिक्रॉन वेरिएंट से बचाने, चौथी लहर के प्रभाव को कम करने और सामाजिक स्वतंत्रता को बहाल करने में मदद करने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है।
हमारी अर्थव्यवस्था के पूर्ण संचालन के लिए, यात्रा को फिर से शुरू करने और पर्यटन और आतिथ्य जैसे कमजोर क्षेत्रों की रिकवरी के लिए टीकाकरण भी महत्वपूर्ण है।
रामाफोसा ने कहा कि कोरोना वायरस सभी वायरसों की तरह उत्परिवर्तित होता है और नए रूप बनाता है। जहां लोगों को टीका नहीं लगाया गया है, वहां ज्यादा गंभीर रूपों के उभरने की संभावना है।
उन्होंने कहा, इसीलिए हम दुनिया भर के कई देशों, संगठनों और लोगों के साथ जुड़ गए हैं, जो सभी के लिए वैक्सीन की समान पहुंच के लिए लड़ रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व स्तर पर 99 फीसदी कोविड मामलों के लिए डेल्टा वैरिएंट जिम्मेदार : डब्लूएचओ
Next: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के पार

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.