Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार, लेकिन सवाल के साथ शांति भी हो
  • राष्ट्रीय

सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार, लेकिन सवाल के साथ शांति भी हो

RNS INDIA NEWS 29/11/2021
rns featured image new

शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा

नई दिल्ली (आरएनएस)। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार हर विषय पर खुली चर्चा करने के लिए और हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि वे चाहेंगे कि संसद में सवाल भी हो और शांति भी हो. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का हर सामान्य नागरिक चाहेगा कि संसद का यह सत्र और आने वाला सत्र आजादी के दीवानों की जो भावनाएं थी, उसके अनुरूप संसद भी देशहित में चर्चाएं करे और देश की प्रगति के लिए नए उपाय खोजे.
पीएम मोदी ने कहा, यह संसद सत्र विचारों की समृद्धि और दूरगामी प्रभाव पैदा करने वाला बने. आजादी के अमृत महोत्सव में हम ये भी चाहेंगे कि संसद में सवाल भी हो, संसद में शांति भी हो. सरकार की नीतियों के खिलाफ जितनी आवाज प्रखर होनी चाहिए हो, लेकिन संसद की गरिमा, अध्यक्ष की गरिमा के विषय में हम वो आचरण करें जो आने वाले दिनों में देश की युवा पीढ़ी के काम आए.
उन्होंने कहा कि जोर लगाकर संसद की कार्यवाही को रोकना कोई मानदंड नहीं होगा. पीएम ने कहा, मानदंड यह होगा कि संसद कितने घंटे चला. सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है. भविष्य में संसद को कैसा चलाया, कितना अच्छा योगदान दिया, कितना सकारात्मक काम हुआ, उस तराजू पर तौला जाए.

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले सत्र के बाद कोरोना की विकट परिस्थिति में भी देश ने कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ से अधिक डोज का आंकड़ा पार कर लिया है और 150 करोड़ डोज की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा, नए वेरिएंट की खबरें भी हमें और सतर्क करती है. इसलिए मैं संसद के सभी साथियों को भी सतर्क रहने के लिए प्रार्थना करता हूं. क्योंकि आपका उत्तम स्वास्थ्य ऐसी संकट की घड़ी में हमारी प्राथमिकता है.

उन्होंने आगे कहा, देश के 80 करोड़ नागरिकों को इस कोरोना काल के संकट में और अधिक तकलीफ ना हो, इसलिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से मुफ्त अनाज की योजना चल रही है. अब इस योजना को मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है. करीब 2.60 लाख करोड़ रुपए की लागत से यह योजना चलाई जा रही है. मैं आशा करता हूं कि इस सत्र में देशहित के निर्णय हम तेजी से और मिलजुल कर करें.
संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवम्बर से 23 दिसम्बर तक चलेगा. सत्र के पहले दिन आज कृषि कानून निरस्त करने का विधेयक लोकसभा में पेश किया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों दलों ने सदन में अपने सदस्यों को उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है. कांग्रेस ने सत्र शुरू होने से पहले कई विपक्षी दलों के साथ बैठक भी की, ताकि विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने के प्रयास के तहत एकजुटता दिखाई जा सके.
विपक्षी दल शीतकालीन सत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी समेत किसान संगठनों की मांगों, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग, महंगाई, सीमा पर चीन की आक्रमकता और पेगासस जासूसी प्रकरण जैसे मुद्दों को दोनों सदनों में उठाते हुए सरकार को घेरने की योजना बना रही है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि कानून वापसी का बिल लोकसभा में पास
Next: रजनी पाटिल सहित 5 सदस्यों ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.