Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • छात्रों और शिक्षकों के साथ पूरे शिक्षा विभाग का रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

छात्रों और शिक्षकों के साथ पूरे शिक्षा विभाग का रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा

RNS INDIA NEWS 23/11/2021
default featured image

देहरादून। प्रदेश में अब छात्रों और शिक्षकों के साथ पूरे शिक्षा विभाग का रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। तय मानकों पर खरा उतरने पर विभाग को अच्छी ग्रेडिंग मिलेगी और अगर कामकाज में ढिलाई की तो रिपोर्ट कार्ड बिगड़ेगा। यह संभव होगा शिक्षा महानिदेशालय, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) की ओर से तैयार किए गए पोर्टल ‘दक्ष’ से। खास बात यह है कि इस पोर्टल के माध्यम से सरकार और विभाग के साथ आम जनता भी प्रदेश में शिक्षा की स्थिति का जायजा ले सकेगी।
इस पोर्टल का उद्देश्य प्रदेश के हर छात्र, शिक्षक, स्कूल और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रदर्शन की गुणवत्ता का आकलन करना है। जिससे कमजोर पहलुओं को चिह्नित किया जा सके और उन्हें दूर कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके। साथ ही इससे प्रदेश में शिक्षा विभाग के लिए बनी योजनाओं और खर्च हो रहे बजट का आउटपुट भी पता चलेगा। इस पोर्टल में अब तक प्रदेश के करीब 23 हजार स्कूलों, 10 लाख छात्रों, 56 हजार शिक्षकों और 1500 अधिकारियों का डाटा फीड किया जा चुका है।
पहले चरण में हर माह क्रमवार सात विद्यालयों की समीक्षा की जाएगी। जो शिक्षा महानिदेशालय और शासन स्तर के अधिकारी करेंगे। समीक्षा में सामने आने वाले कमजोर पहलुओं को दूर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। भविष्य में स्कूलों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

ऐसे होगा आकलन
शिक्षा विभाग की ओर से सभी कक्षाओं के लिए मासिक परीक्षा का कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिससे हर माह छात्रों का रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। इसके अलावा एनसीईआरटी के मानक ‘सीखने का प्रतिफल’ यानी किस कक्षा में छात्रों को किस विषय में न्यूनतम कितना ज्ञान होना चाहिए के आधार पर छात्रों को परखा जाएगा। छात्रों के परिणाम के आधार पर विषयवार शिक्षकों और स्कूल का आकलन होगा। एससीईआरटी के निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि स्कूल के प्रदर्शन के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी के साथ ब्लाक और जिला स्तर के अधिकारियों का आकलन होगा। वहीं, मंडल और निदेशालय के अधिकारियों की काबिलियत का आकलन जिले के मासिक परिणाम के आधार पर होगा।

आउटपुट के आधार पर ग्रेडिंग
हर शिक्षक, स्कूल और अधिकारी को उसके मासिक आउटपुट के आधार पर ग्रेडिंग मिलेगी। सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले को आउट स्टैंडिंग और इसके बाद वेरी गुड, गुड, सेटिस्फेक्ट्री व सबसे बुरा प्रदर्शन करने वाले को नीड्स टू इंप्रूवमेंट ग्रेडिंगग मिलेगी।

इन्होंने तैयार किया पोर्टल
दक्ष पोर्टल शिक्षा महानिदेशालय की निगरानी में तैयार किया गया। इसमें अपर निदेशक शिक्षा महानिदेशालय बंदना गर्ब्‍याल, एससीईआरटी निदेशक आरके कुंवर, प्रवक्ता एससीईआरटी अंकित जोशी, मुकेश बहुगुणा समेत शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों ने सहयोग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंचायत का फैसला: युवक दो साल तक नहीं कर पाएगा शादी
Next: अल्मोड़ा जेल में एसटीएफ की छापेमारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.