Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छात्रों से भरे ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

छात्रों से भरे ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत

RNS INDIA NEWS 23/11/2021
default featured image

मुंगेर (आरएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह छात्रों से भरे एक ऑटो और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य छात्र घायल हो गए। घायलों में एक छात्र की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना से आक्रोशित लोग सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अन्य दिनों की भांति मंगलवार को भी मोहनपुर के छात्रों का एक समूह एक ऑटो पर सवार होकर खडग़पुर ट्यूशन पढऩे जा रहा था। इसी दौरान गंगटा-खडग़पुर मार्ग पर नजरि गांव के पास एक ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस के मुताबिक इस घटना में 2 छात्र ,1 छात्रा और ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान मोहनपुर गांव के ऋतिक कुमार (15) मनीष कुमार उर्फ चीकू (19) सोनिया कुमारी (13) और केशव कुमार (20) के रूप में की गई है। मनीष ऑटो चला रहा था। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी तथा खडग़पुर-गंगटा मुख्य मार्ग को जाम भी कर दिया है। घटनास्थल पर खडग़पुर और गंगटा थाना पुलिस कैंप कर रही है तथा लोगों को समझाने बुझाने में लगी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बिजली उत्पादन कुल मांग के मुकाबले अधिक, फिर भी किल्‍लत
Next: छत्तीसगढ़ में चिटफंड में डूबे पैसे सरकार करा रही है वापस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.