Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पति की हत्या के आरोप में पत्‍नी के खिलाफ मुकदमा
  • हरिद्वार

पति की हत्या के आरोप में पत्‍नी के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 22/11/2021
rns featured image new

रुड़की।  पत्नी पर प्रेमी और उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पति का अपहरण कराकर हत्या कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में शशि देवी पत्नी कालूराम निवासी डिफेंस कॉलोनी ढंडेरा रुड़की हाल निवासी ग्राम ढाबा माजरा सलोनी थाना बेहट जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने बताया कि उनके पुत्र मनीष कुमार की शादी अंजू नामक युवती से हुई थी। बताया कि डिफेंस कॉलोनी में बने मकान में वह अपने बेटे और बहू के साथ में रहती थी। कभी-कभी वह अपने गांव चली जाती थी। आरोप है कि पुत्र वधु अमन नामक युवक के संपर्क में थी। पति के जाने पर वह घर आता था, जिसका परिवार के लोगों ने विरोध किया। पुत्रवधू को काफी समझाया गया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। अमन के साथ रिश्ते खत्म करने से इनकार कर दिया। इस साल 12 फरवरी को वह डिफेंस कॉलोनी स्थित घर में मौजूद थे। तभी उनके घर के बाहर आकर एक कार रुकी। जिसमें तीन लोग उतर कर घर के भीतर आए। उन्होंने गाली-गलौज मारपीट शुरू कर दी। उसके पुत्र मनीष कुमार को जबरन कार में बैठाकर उसका अपहरण कर ले गए साथ में उनकी पुत्रवधू भी चली गई। बाद में आसफ नगर के एक बाग उनके बेटे का शव मिला। रुड़की और मंगलौर कोतवाली ने एक दूसरे क्षेत्र का मामला बताकर मुकदमा दर्ज नहीं किया। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अंजू, अमन, पोरस और भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली को सौंपी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ द्वितीय केदार मदमहेश्वर मंदिर के कपाट बंद
Next: तहसील में प्रमाणपत्र नहीं बनने से लोग परेशान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.