Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • 9 नवम्बर से लापता महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पुलिस जाँच में जुटी
  • बागेश्वर

9 नवम्बर से लापता महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पुलिस जाँच में जुटी

RNS INDIA NEWS 19/11/2021
default featured image

बागेश्वर। कौसानी मेंं एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। महिला के पति ने अस्पताल पहुंचकर महिला की शिनाख्त की। इस पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना दे दी। मायके वालों ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कौसानी के अमोली गांव निवासी दीपा देवी पत्नी जगदीश राम विगत नौ नवंबर से लापता थी। महिला के पति ने उसकी कई जगह खोजबीन की। लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका। इसके बाद पति ने कौसानी थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार की शाम कुछ ग्रामीणों ने अमोली गधेरे के समीप बदबू आने की सूचना दी। इसके बाद लोगों ने गधेरे में जाकर देखा। वहां पत्थर से ढकी एक महिला की लाश मिली। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस शव को बागेश्वर जिला अस्पताल ले आयी। आज सुबह महिला का पति अस्पताल पहुंचा तो उसकी महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी दीपा देवी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मायके वालों को सूचना दी। बेटी के मौत की खबर सुनकर भाई व मां समेत अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।

मायके वालों ने आशंका जताई की उनकी बेटी की हत्या की गई है। इस मामले में किसी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। बताया जा रहा है कि मृतका की 18 साल की बेटी व 16 साल का बेटा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 11 माह में लौटाए साइबर क्राइम पुलिस ने 50.50 लाख रुपये
Next: पाँच साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर
  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.