Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, छह लोग घायल
  • ऊधम सिंह नगर

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, छह लोग घायल

RNS INDIA NEWS 19/11/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। गंगा स्नान के लिए टनकपुर जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में सवार छह श्रद्धालु घायल हो गए। ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे। दुर्घटना सनिया नाले के पास चकरपुर में हुई। श्रद्धालु पीलीभीत के सेजनी वनकटी गांव से गंगा स्नान करने के लिए सुबह निकले थे।
शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान पर उत्तर प्रदेश पीलीभीत के सेजनी वनकटी गांव के लोग गंगा स्नान के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। सुबह करीबसाढ़े नौ बजे चकरपुर वनबसा के बीच हाईवे पर सनिया नाले के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली समेत खंदक में पलट गया । ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटते ही श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। पीछे आ रही दूसरी ट्रैक्टर-ट्राली के लोगों ने श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों से के माध्यम से घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हादसे में सैजनी वनकटी पीलीभीत निवासी 58 वर्षीय चंपा देवी, 15 वर्षीय प्रियंका, 15 वर्षीय माला, 6 वर्षीय सोनम, 28 वर्षीय कमला देवी, 4 वर्षीय अनमोल घायल हो गए। जिन्हें नागरिक अस्पताल में उपचार के बाद हालात सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 40 से अधिक लोग सवार थे। पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को दूसरे ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला गया और अन्य श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए टनकपुर रवाना किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्तिक पूर्णिमा को गंगा स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब
Next: सीएम धामी ने किया सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू एवं सीसीयू का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.