
देहरादून। कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन 19 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। वाणी भूषण पंचाग के अनुसार दिन में 12:45 से सांय 4:17 मिनट तक चंद्रग्रहण का समय रहेगा। दिन में जहां 12:45 से लेकर 4:17 मिनट तक के मध्य चंद्रोदय होगा वहां चंद्र ग्रहण माना जायेगा। ग्रहण का समय तीन घंटा 32 मिनट तक है।
चंद्र ग्रहण भारत वर्ष के पूर्वी उतर भागों में दिखाई देगा। भारत में असम, अरूणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कुछ समय के लिए ग्रहण दिखाई देगा। उत्तराखंड में सांयकाल चंद्रोदय 4:45 मिनट पर होगा, इसलिए उत्तर भारत सहित उतराखंड में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा, न ही सूतक माना जायेगा। आचार्य विद्वत सभा के प्रवक्त आचार्य बिजेन्द्र प्रसाद ममगाईं ने बताया कि जहां ग्रहण दिखाई न दे वहां धार्मिक कृत्य करना आवश्यक नहीं है। उन्होंने बताया कि चंद्रग्रहण के समय को लेकर कुछ भ्रांतियां चल रही हैं, जिसके कारण उत्तराखंड विद्वत सभा ने इसलिए लोगों को जागरुक करने का निर्णय लिया है।
चंद्र ग्रहण समय भारतीय समयानुसार-
दिन में ग्रहण स्पर्श 12:45
ग्रहण मध्य काल 2:31
ग्रहण मोक्ष काल सांयकाल 4:17
ग्रहण पर्व काल 3 घंटा 32 मिनट रहेगा
उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में चंद्रोदय समय-
पौड़ी जिले में सांय 5:19 मिनट
देहरादून जिले में सांय 5:21 मिनट
नैनीताल जिले में सांय 5:17 मिनट
हरिद्वार में सांय 5:21 मिनट


