Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • भालुओं के हमले में युवक घायल
  • पौड़ी

भालुओं के हमले में युवक घायल

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  कीर्तिनगर विकासखंड के दूरस्थ डागर पट्टी के रिंगोलगांव निवासी एक युवक पर सोमवार को दिन दोपहर भालुओं ने हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह युवक ने अपनी जान बचाई। गांव के लोगों के शोर मचाने पर युवक भालू के चंगुल से बच पाया। घायल युवक को यहां बेस चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंगोल गांव निवासी नीरज(18) पुत्र मणीराम भट्ट सोमवार को गांव से थोड़ी दूर कुलैंसैण में बनी छानियों में गया हुआ था। जहां पर दो भालुओं ने उसे अकेला देखकर हमला कर दिया। नीरज ने जब शोर मचाया तो आस-पास के लोगों ने भी शोर करना शुरू कर दिया। जिस पर नीरज भालुओं से बच पाया। नीरज के पिता मणीराम भट्ट ने बताया कि उनके बेटे के मुहं, सिर व पावों पर भालुओं के हमले से गहरे घाव आए हैं। उन्होंने कहा कि नीरज को बेस अस्पताल श्रीकोट में उपचार दिया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी माणिकनाथ रेंज देवेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिली है। कहा वन विभाग की टीम घायल नीरज का हाल जानने अस्पताल पहुंची थी। उन्होंने बताया कि घायल को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कूड़े में आग लगने से लोग रहे परेशान
Next: विधायक के साथ अभद्रता पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.