Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल से तहसील में काम प्रभावित
  • देहरादून

रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल से तहसील में काम प्रभावित

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
default featured image

ऋषिकेश। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ऋषिकेश तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो की आठ दिनों से जारी बेमियादी हड़ताल आम लोगों पर भारी पड़ने लगी है। दाखिल खारिज, कंप्यूटरीकृत भूमि खतौनी, दैवीय आपदा से जुड़े कार्य ठप हैं। ऐसे में इन कार्यों के लिए तहसील आने वाले लोग मायूस होकर बैरंग लौटने को मजबूर हैं।
रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के आह्वान पर तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो एक नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं। दिवाली की छुट्टी के चलते जनता पर हड़ताल का असर नहीं रहा। तीन दिन त्योहारी अवकाश के बाद सोमवार को तहसील खुली। तहसील में अधिकारी और कर्मचारी काम पर लौटे, लेकिन सबसे अहम रजिस्ट्रार कानूनगो के काम पर नहीं आने से जनता को परेशानी हुई। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो देहरादून धरने पर डटे हैं। घम्मूवाला, रानीपोखरी से आए पीआर बहुगुणा, जगत नेगी ने बताया कि जमीन की कंप्यूटरीकृत खतौनी लेने 12 किमी का सफर तय कर ऋषिकेश तहसील पहुंचे, लेकिन रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल के चलते काम नहीं हुआ। काफी देर भटकने के बाद घर लौटना पड़ा। पखवाड़ाभर पहले भूमि खरीदने वाले लोगों के दाखिल खारिज प्रभावित हैं, जिससे बैंक ऋण आदि के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। नायब तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल ने बताया कि रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल से भूमि की नकल, राजस्व अभिलेखों में खतौनी दर्ज करने, दैवीय आपदा के चेक वितरण आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यमकेश्वर में 45 हजार लोगों को लगी दोनों डोज
Next: युवक और युवती को डूबने से बचाया

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.