Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 30 दिसंबर तक जमा होंगे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्रवेश फार्म
  • देहरादून

30 दिसंबर तक जमा होंगे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्रवेश फार्म

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
rns featured image new
विकासनगर। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं के उप शिक्षाधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र मिलने शुरू हो गए हैं। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि तीस दिसंबर तक विद्यालय छात्रों के आवेदन पत्र भरकर उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
जौनसार बावर के चकराता, कालसी और पछुवादून के विकासनगर, सहसपुर से हर साल पांच सौ से अधिक छात्र-छात्राएं राजीव नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। विद्यालय में प्रवेश पाने वाले छात्रों में से अस्सी प्रतिशत ग्रामीण छात्रों को आरक्षण दिया जाता है। ऐसे में पछुवादून और जौनसार बावर से हर बड़ी संख्या में राजीव नवोदय विद्यालय के लिए चयनित होते हैं। विकासनगर के बीईओ वीपी सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए प्रत्येक ब्लॉक में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाती है। इस बार प्रवेश परीक्षा 20 फरवरी 2022 को संपन्न होगी, जबकि आवेदन पत्र इन दिनों वितरित किए जा रहे हैं। इच्छुक छात्र और संबंधित विद्यालय के शिक्षक किसी भी कार्य दिवस पर आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि कक्षा पांच में अध्ययनरत छात्रों से आवेदन पत्र भरवाकर तीस दिसंबर तक उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में जमा कराए जाने जरूरी हैं।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 नवंबर को छठ पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित
Next: कार और ट्रैक्टर ट्राली की भीषण टक्कर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.