Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पाकिस्तान : स्कूल के बाथरूम में मिला छिपा हुआ कैमरा
  • अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान : स्कूल के बाथरूम में मिला छिपा हुआ कैमरा

RNS INDIA NEWS 06/11/2021
rns featured image new

कराची। पाकिस्तान के कराची शहर में एक निजी स्कूल के शौचालय में छिपे हुए कैमरे के जरिए महिलाओं के वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने प्रांतीय शिक्षा विभाग को फटकार लगाई है। एफआईए की टीमें सफूरा गोठ क्षेत्र के स्कीम-33 में एक निजी स्कूल के बाहर चक्कर लगाती रहीं। यहां काम करने वालीं महिला कर्मचारियों की शिकायतों के बाद सिंध शिक्षा और साक्षरता विभाग को शौचालय बेसिन के पीछे से छिपा हुआ कैमरा मिला। इसके बाद परिसर को सील कर दिया।
शिक्षा विभाग द्वारा परिसर को ही सील किए जाने के कारण एफआईए की टीम स्कूल में प्रवेश नहीं कर सकी। एफआईए ने पहले की गई छापेमारी के बारे में एजेंसी और पुलिस को जानकारी नहीं देने के कारण मंत्रालय को आड़े हाथों लिया। एजेंसी ने कहा कि अगर छापेमारी से पहले घटना के बारे में पहले उन्हें जानकारी दी गई होती, तो एफआईए की टीमें घटना पर अस्थायी रिपोर्ट तैयार कर सकती थी और यहां तक कि छिपे हुए कैमरों और डीवीआर का विश्लेषण भी किया जा सकता था।
सिंध शिक्षा विभाग ने एक निजी स्कूल के शौचालय में छिपे हुए कैमरे मिलने के बाद उसका पंजीकरण निलंबित कर दिया। छिपे हुए सीसीटीवी कैमरे पुरुषों के के साथ-साथ महिलाओं के शौचालय में भी चोरी-छिपे लगाए गए थे, जिसे शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के द्वारा ही इस्तेमाल किया जाता था। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कई महिलाओं ने कैमरों को लेकर विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच, स्कूल प्रशासन ने कहा है कि शौचालय में कैमरे निगरानी रखे जाने के मकसद से लगाए गए थे। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) सिंध साइबर क्राइम जोन के प्रमुख इमरान रियाज ने कहा, टीमें जांच करेगी कि वीडियो महिलाओं और बच्चों से जुड़े अश्लील सामग्रियों के लिए बनाए गए थे या इसके पीछे कोई अन्य मकसद था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मशहूर रैपर के म्यूजिक फेस्टिवल में दर्दनाक हादसा, भगदड़ में 8 लोगों की गई जान
Next: एसडीएम से की आरोपी पटवारी को हटाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.