Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मशहूर रैपर के म्यूजिक फेस्टिवल में दर्दनाक हादसा, भगदड़ में 8 लोगों की गई जान
  • अंतरराष्ट्रीय

मशहूर रैपर के म्यूजिक फेस्टिवल में दर्दनाक हादसा, भगदड़ में 8 लोगों की गई जान

RNS INDIA NEWS 06/11/2021
rns featured image new

वॉशिंगटन। अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट के एस्ट्रोवर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए  टेक्सास के ह्यूस्टन में एनआरजी पार्क कॉम्पलैक्स में हजारों प्रशंसकों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान आठ लोगों की मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। कई लोगों की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं, जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों को बेहोश पड़े लोगों को सीपीआर देते हुए देखा गया। कॉन्सर्ट के बाहर कई सारी एंबुलेंस भी खड़ी दिखाई दीं। ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट के सैम पेना ने पुष्टि की कि कई उपस्थित लोगों को दिल का दौरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय समय के मुताबिक लगभग 9 या 9.15 बजे भीड़ मंच के सामने की ओर बढऩे लगी और इससे दहशत फैल गई और लोग घायल होने लगे। डिपार्टमेंट ने 17 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाए गए लोगों में से 11 को दिल का दौरा पड़ा था। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को लेवल 2 के रूप में वर्गीकृत किया गया है, क्योंकि उन्हें फेस्टिवल पहुंचे लोगों से लगातार कॉल्स आ रही हैं। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर किस वजह से लोगों को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हुई है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। ये घटना ऐसे समय पर हुई है, जब कुछ घंटे पहले ही एनआरजी पार्क के एंट्री गेट पर भगदड़ मच गई थी। बड़ी संख्या में लोग इस म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे थे। लोग जैसे ही कॉम्पलैक्स के भीतर घुसे, वैसे ही वे दौडऩे लगे और भगदड़ मच गई। सुरक्षाकर्मियों को भीड़ को काबू करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर देखा गया है और उन्होंने इलाके को चारों ओर से टेप लगाकर घेर दिया है। एस्ट्रोवर्ल्ड फेस्टिवल अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट द्वारा चलाया जाने वाला एक वार्षिक म्यूजिकल फेस्टिवल है। पिछले साल भीषण कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार मई में वापस इसके शुरू होने पर एक घंटे के भीतर 1,00,000 टिकटों की बिक्री हुई थी। वहीं, ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर कहा, ‘ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट वर्तमान में घटनास्थल पर मौजूद हैं, क्योंकि एनआरजी के पास से कई सारे लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घटनास्थल पर गोलीबारी भी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतिशबाजी से जले पांच घास के सूखे ढेर
Next: पाकिस्तान : स्कूल के बाथरूम में मिला छिपा हुआ कैमरा

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.