Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का शपथ ग्रहण संम्पन्न
  • हरिद्वार

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का शपथ ग्रहण संम्पन्न

RNS INDIA NEWS 31/10/2021
rns featured image new

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता पर जोर दें पत्रकार : वीर सिंह बुदियाल
पत्रकारों पर देश और समाज को संवारने की जिम्मेदारी: एसपी सिटी

हरिद्वार।  एडीएम वीर सिंह बुदियाल ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने पर जोर देना चाहिए। शासन प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर सच्चाई को उजागर करना चाहिए। यही पत्रकारिता का धर्म है और पत्रकारों को सदैव अपने धर्म का पालन करना चाहिए। एडीएम वीर सिंह बुदियाल श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि समाज के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकारों पर देश और समाज को संवारने की जिम्मेदारी कायम रहती है। इसलिए पत्रकारों को सदैव ईमानदारी के साथ अपने कार्य को अंजाम देना चाहिए। स्वार्थ के वशीभूत होकर गलत चीजों को बढ़ावा देने से बचना चाहिए। नेगेटिव पत्रकारिता से कई बार स्थिति नियंत्रण के बाहर हो जाती है। इसलिए पत्रकारों को सदैव सकारात्मक पत्रकारिता पर जोर देना चाहिए। समाजसेवी अमित भारद्वाज ने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच की कड़ी है। सरकार से ज्यादा आमजन का विश्वास पत्रकारों पर बना रहता है। पत्रकारों की समस्याओं से सरकार को अवगत कराना एवं सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना ही पत्रकारिता है। समाजसेवी संदीप रुहेला ने कहा कि बदलते समय के साथ पत्रकारिता में भी बदलाव आया है। पत्रकारिता में कई चीजें आसान हुई हैं। वही पत्रकारों के सामने चुनौतियां भी बढ़ी हैं।
रविवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड जिला हरिद्वार का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय होटल ग्रांड शिवा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनूप सिंह सिद्धू अध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश पांडे महामंत्री, विनीत धीमान कोषाध्यक्ष, डॉक्टर एआर खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय शर्मा उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा सचिव, पंकज स्वानी सचिव समारोह,  सद्दाम हुसैन सचिव, योगेश शर्मा  सहसचिव के साथ  सदस्य कार्यकारिणी में  प्रभात कुमार, राकेश कुमार वर्मा, संजय लांबा ,नावेद अख्तर ने शपथ ली।
इस मौके पर नवीन कुमार, डॉ अनिल कुमुद, बबलू थपलियाल, गुलफाम अली, अनुभव गर्ग,  पंकज जायसवाल, शिवाकांत पाठक, गौरव कुमार, अशोक गिरी, संजय कश्यप, संजय पटुवर, हिमांशु बहुगुणा, वीके त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, विक्रम सिंह सिद्धू, हिमांशु, मृदुल कौशिक, नाथीराम, संजय आर्य, जितेंद्र चौरसिया, अमित गुप्ता, लव शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीएचईएल में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
Next: एकता दिवस पर दौड़ का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.