Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • उत्तराखंड को लूटने वालों के दिन अब लद गए: कोठियाल
  • हरिद्वार

उत्तराखंड को लूटने वालों के दिन अब लद गए: कोठियाल

RNS INDIA NEWS 30/10/2021
rns featured image new

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने जनता से अपील की है कि इस बार किसी भी झांसे में न आएं और अपने सच्चे हमदर्द को पहचान कर ही मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जनता को झांसे में रखकर उत्तराखंड को लूटने वालों के दिन अब लद गए। आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में बेहतर विकल्प बताते हुए उन्होंने जनता से प्रचंड बहुमत देने की अपील की और दावा किया कि भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाएगी तथा दिल्ली की तरह विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
कोठियाल शनिवार शाम को कुन्हारी से मिस्सरपुर तक आयोजित तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। युवा बेरोजगार बैठे हैं, व्यापारियों की अनदेखी की जा रही है, किसान, मजदूर सरकार की गलत नीतियों के चलते बर्बादी के कगार पर हैं। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और आम आदमी के बारे में कोई सुध नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने भी अपने कार्यकाल में इसी तरह का रवैया अपनाया था। उन्होंने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की चर्चा करते हुए कहा कि यहां की समस्या बता रही है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के पास जनता की सेवा का कोई विजन नहीं है।
दिल्ली से आए विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जब से दिल्ली में बनी है वहां का रंग रूप ही बदल गया है। दिल्ली के सरकारी स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में कान्वेंट के स्कूलों को भी मात दे रहे हैं, चिकित्सा व्यवस्था बेहतर है बिजली और पानी मुफ्त है और आम आदमी की हर स्तर पर सुनवाई की जा रही है।
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नरेश शर्मा ने तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि परिवर्तन की बयार बहने लगी है। इस चुनाव से बड़े पैमाने पर परिवर्तन आने वाला है। यात्रा के दौरान सुरेंद्रा शर्मा, संदीप कुमार, जुल्फकार, मनोज कश्यप, रविंद्र सैनी, पंकज चमोली, पंकज चौहान, रविंद्र शर्मा, बनारसीदास, कुलदीप, मुरसलीन अंसारी, कल्याण सिंह, कुंज शर्मा, नरेश चौहान, प्रवीण कुमार, बाबू हसन आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑटोमोबाइल कंपनी के कर्मचारी ने खुदकुशी की
Next: युवक ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.