Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, कोलकाता के 5 पर्यटकों की दर्दनाक मौत, 7 घायल
  • बागेश्वर

खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, कोलकाता के 5 पर्यटकों की दर्दनाक मौत, 7 घायल

RNS INDIA NEWS 27/10/2021
25 (2)

बागेश्वर। मुनस्यारी से कौसानी लौट रहे बंगाल के पर्यटकों से भरी मिनी बस (टेंपो ट्रैवलर) बुधवार दोपहर जसरौली गांव के बीतोप के पास असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में दंपति समेत में पांच पर्यटकों की मौत हो गई। मिनी बस ने खाई में गिरने से पहले आगे चल रहे एक अन्य वाहन को भी टक्कर मार दी, जिससे दूसरा वाहन भी सड़क पर पलट गया। दोनों हादसों में 15 लोग घायल हो गए।
कपकोट ब्लॉक में फरसाली के पास जसरौली गांव में बुधवार अपराह्न करीब दो बजे 12 पर्यटकों को लेकर आ रही मिनी बस (यूके-04/पीए-1376) असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। मिनी बस ने खाई में गिरने से पहले आगे चल रहे पर्यटकों के एक अन्य टेंपो ट्रैवलर यूके-04/पीए-1755 को भी टक्कर मार दी। जिससे दूसरा वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसमें 10 लोगों को मामूली चोट आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी कपकोट में भर्ती किया गया है। जबकि, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतकों के नाम
1. किशोर घटक (59) पुत्र पार्वती चंद, निवासी सियासोल, रानीगंज, आसानसोल पश्चिम बंगाल
2. सलोनी चक्रवर्ती (55) पत्नी जादूनाथ निवासी, पश्चिम बंगाल
3. सुब्रतो भट्टाचार्य (61) पुत्र सुशील भट्टाचार्य, निवासी, दुर्गापुर स्टील प्लांट बर्धमान पश्चिम बंगाल
4. चंदना खान पत्नी (64) टियूखान समोज, निवासी टीडीआर कॉलेज कैंपस रानीगंज आसानसोल पश्चिम बंगाल
5. रूना भट्टाचार्य (56) पत्नी सुब्रतो भट्टाचार्य निवासी, दुर्गापुर स्टील प्लांट बर्धमान पश्चिम बंगाल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 का आयोजन
Next: अर्की निर्वाचन क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए तृतीय स्तर की रेंडेमाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.