Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
  • हरिद्वार

ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

RNS INDIA NEWS 27/10/2021
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में एक ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि ग्रामीण देर शाम घर से निकला था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

पथरी क्षेत्र के एक्कड़ गांव निवासी इस्तकार पेशे से रेत बजरी का कारोबारी है। इस्तकार मंगलवार देर शाम घर से किसी काम से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो स्वजनों ने उसकी तलाश की। इस बीत खेत से उसका खून से लथपथ शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या की गई है। हत्या की सूचना पर पथरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हर पहलू से छानबीन शुरू कर दी है।

ग्रामीण की हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक परिवार ने किसी का नाम पुलिस के सामने जाहिर नहीं किया है। इसके अलावा दूसरे पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। गांव में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्रांच का अधिकारी और पत्रकार बताकर ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
Next: ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव के दृष्टिगत अवकाश 

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.