Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ठगी का नया तरीका: पुरानी किताबों को बेचने के चक्कर में छात्र ने गंवाए 80 हजार
  • हरिद्वार

ठगी का नया तरीका: पुरानी किताबों को बेचने के चक्कर में छात्र ने गंवाए 80 हजार

RNS INDIA NEWS 27/10/2021
cyber thug

हरिद्वार। पुरानी किताबों को ओएलएक्स पर बेचने के चक्कर में एक छात्र ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने उसके खाते में 100 रुपये भेजकर तमाम जानकारी ले ली और करीब 80 हजार रुपये निकालकर पूरा खाता खाली कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार के बीएचईएल के टाइप-2 सेक्टर टू निवासी चन्द्रवीर सिंह ने शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा कृष्णवीर सिंह एमबीए में पढ़ता है। उसने अपनी पुरानी किताबें बेचने के लिए ओएलएक्स पर जानकारी डाली थी। जिसके बाद अनिल कुमार नामक व्यक्ति ने आर्मी मैन बनकर कृष्णवीर के मोबाइल पर फोन किया। उसने किताबें खरीदने की बात तय कर खाते की जानकारी ले ली।
साथ ही, कृष्णवीर के फोन पे पर 100 रुपये डालकर यह कन्फर्म भी किया कि खाता सही है। इसके बाद खाते से चार किश्तों में करीब 80 हजार रुपये गायब कर दिए। कृष्णवीर ने ठगी के बारे में बताया तो उन्होंने आरोपित से बात की। कई बार बातचीत करने के बावजूद आरोपित ने पैसे वापस नहीं किए। रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल ट्रांसफर कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवगांव तथा दाड़लाघाट विद्यालय में छात्रों को बताया वोट का महत्व
Next: ब्रांच का अधिकारी और पत्रकार बताकर ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.