Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सुंदरढूंगा से लापता पांचों पर्यटकों के शव रेस्क्यू कर निकाले
  • बागेश्वर

सुंदरढूंगा से लापता पांचों पर्यटकों के शव रेस्क्यू कर निकाले

RNS INDIA NEWS 26/10/2021
29 (1)

बागेश्वर। सुंदरढूंगा ग्लेशियर की साहसिक यात्रा में लापता पांचों पर्यटकों के शव रेस्क्यू कर निकाल लिए हैं। उन्हें हैलीकॉप्टर के माध्मय से केदारेश्वर मैदान कपकोट में लाया गया। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में पांचों का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। पांचों पर्यटक कोलकाता के रहने वाले हैं। जो प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए यहां आए थे। मौसम खराब होने के कारण वह फंस गए थे। गाइड का अभी भी पता नहीं चल सका है।

प्रशासन से मिली जानकारी  के अनुसार सुंदरढूंगा ग्लेशियर में फंसे पांच पर्यटक तथा एक गाइड में से पांचों पर्यटकों के शव निकाल लिए गए हैं। एसडीआरएफ की टीम एवं अन्य सदस्यों ने शवों को बर्फ से निकाला। मृतकों के शवों को मंगलवार को सेना के दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से हेलीपैड केदारेश्वर मैदान कपकोट में उतारा गया, जहां से उन्हें कपकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पाचों व्यक्तियों की शिनाख्त उनके परिजनों द्वारा की गई। इसके बाद उनका पीएम किया गया। मृतकों में बंगाल के जिला हावड़ा बागवान निवासी सागर दे उम्र 27 वर्ष, चंद्रशेखर दास 32, सरित शेखर दास 35 तथा प्रीतम राय उम्र 27 जो नदिया राजघाट के निवासी थे। साधुन बसाद उम्र 63 कोलकत्ता बिहाला के निवासी थे। सभी की पहचान उनके परिजनों सुब्रोतो दे, अभिजीत राय एवं विश्वजीत दास द्वारा की गई। ग्लेश्यियर में लापता गाइड खिलाफ सिंह दानू का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया। उनकी खोजबीन जारी है। एसडीआरएफ टीम कपकोट हेलीपैड पहुंचने पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने सभी की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि सभी रेस्क्यू टीम के सदस्यों द्वारा कठिन परिस्थितियों में भारी बर्फबारी में कड़ी मेहनत कर रेस्क्यू कार्य कर शवों को निकाला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व जिला महामंत्री गोविंद सामंत की भाजपा में वापसी
Next: आईआईटी रुड़की में 1 करोड़ का गबन करने वाला फरार आरोपित कर्मचारी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.