Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • सीएम के आर्थिक सलाहकार कोरोना संक्रमित, 412 नए केस व 7 संक्रमित मरीजों की मौत
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

सीएम के आर्थिक सलाहकार कोरोना संक्रमित, 412 नए केस व 7 संक्रमित मरीजों की मौत

RNS INDIA NEWS 24/08/2020
Screenshot_20200824-193920_WhatsApp_compress21

देहरादून। राज्य में सोमवार को कोरोना के 412 नए मरीज मिले। जबकि सात संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। अभी तक राज्य में कुल मरीजों की संख्या 15529 पहुंच गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 207 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार हरिद्वार में 131, यूएस नगर में 124, बागेश्वर में एक, चमोली में तीन, चम्पावत में दो, देहरादून में 27, नैनीताल में 66, पौड़ी में 10, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में 25,उत्तरकाशी के 22 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जबकि एम्स ऋषिकेश में तीन, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीन जबकि दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 432 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। राज्य में अभी तक कुल 10912 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं। जबकि 4355 का विभिन्न जिलों में इलाज चल रहा है। सोमवार को विभिन्न जनपदों से 6960 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जबकि आठ हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट लैब से मिली है। 12 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। राज्य में कोरोना मरीजों के दोगुना होने की दर 26 दिन, संक्रमण दर 5.23 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर एक बार फिर 70 प्रतिशत के ऊपर पहुंच गई है। संक्रमण रोकने के लिए राज्यभर में 346 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
सीएम के आर्थिक सलाहकार कोरोना पॉजिटिव
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के आर्थिक सलाहकार आलोक भट्ट की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद उनका इलाज शुरू किया गया है। सूत्रों ने बताया कि भट्ट का स्वास्थ्य पिछले दो तीन दिनों से खराब था। इस वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री व अन्य लोगों से दूरी बनाई हुई थी। अब कोरोना जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना जागरुकता के लिए निकाली साइकिल रैली
Next: 750 टिन अवैध लीसा पकड़ा

Related Post

Corona
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

सावधान: दुनिया भर में डराने लगा कोरोना का सब-वैरिएंट, 2024 में लौट सकती है पाबंदियां

RNS INDIA NEWS 31/12/2023 0
rns featured image new
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

केरल में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, एक दिन में 115 नए केस

RNS INDIA NEWS 19/12/2023 0
Corona
  • उत्तराखंड
  • कोरोना
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

कोरोना जेएन 1 वेरिएंट की देश में दस्तक के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी

RNS INDIA NEWS 19/12/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.