Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • दिवाली तक भारतीय शेयर बाजार से नए रिकॉर्ड की उम्मीद, फ्रांस के बाद अब ब्रिटेन को पछाडऩे की तैयारी
  • अर्थ जगत

दिवाली तक भारतीय शेयर बाजार से नए रिकॉर्ड की उम्मीद, फ्रांस के बाद अब ब्रिटेन को पछाडऩे की तैयारी

RNS INDIA NEWS 15/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। भारतीय शेयर  बाजार में विदेशी निवेशकों का रुझान लगातार बना हुआ है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है दिवाली तक घरेलू बाजार दोबारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर भी खत्म होता नजर आ रहा है। इसके अलावा जीडीपी में वृद्धि के संकेतों की उम्मीद से भी बाजार में इन दिनों उछाल आ रहा है। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों, आदि से प्रभावित होकर बाजार जल्द ही नए शिखर पर पहुंच सकता है। जिस तरह से भारतीय शेयर बाजार में तेजी आ रही है, अनुमान लगाया जा रहा है कि दिवाली तक यह ब्रिटेन को पीछे छोड़ सकता है।

छह दिन में निवेशकों की पूंजी 8.55 लाख करोड़ बढ़ी
बाजार में जोरदार तेजी जारी रहने से निवेशकों की संपत्ति सिर्फ छह दिन में 8.55 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई है। दरअसल, छह अक्तूबर को बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का पूंजीकरण 2,62,20,547 करोड़ था जो 13 अक्तूबर को बाजार बंद होने के बाद बढ़कर 2,70,76,138 करोड़ पहुंच गया। इस तरह निवेशकों की संपत्ति सिर्फ छह ट्रेडिंग सेशन में 8.55 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। पिछले पांच कारोबारी दिनों में सेंसेक्स करीब 1500 अंक चढ़ा है।

पांच आईपीओ ने निवेशकों को मालामाल किया
साल 2021 में, अधिकांश कंपनी आईपीओ ने निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है। 40 से अधिक कंपिनयों ने 2021 में सितंबर तक अपने आईपीओ लॉन्च किए हैं, जो 70,000 करोड़ रुपये से अधिक है। अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में करीब 30 और आईपीओ आने की संभावना है। इस बीच पांच कंपनी के आईपीओ ने निवेशकों को 418 फीसदी तक रिटर्न दिया है। होम हेल्थकेयर निर्माता न्यूरेका ने 400 रुपये में आईपीओ पेश किया था। एक साल के अंदर में कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य से 418 प्रतिशत बढ़कर 2,071.80 हो गया है। इसी तरह पारस डिफेंस ने 280 फीसदी, एमटीआर टेक ने 204 फीसदी, नजारा टेक्नोलॉजीज ने 191 फीसदी और तत्व चिंतन ने 165 फीसदी रिटर्न निवेशकों को दिया है।

सेंसेक्स 453 अंक उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर
शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें कारोबारी सत्र बुधवार को भी जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स 453 अंक उछलकर नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स एक समय कारोबार के दौरान 60,836.63 अंक तक चला गया था। अंत में यह 452.74 अंक उछलकर 60,737.05 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 169.80 अंक की तेजी के साथ 18,161.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 18,197.80 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। इसके अलावा आईटीसी, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, टाइटन और टाटा स्टील में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

फ्रांस के बाद ब्रिटेन को पछाडऩे की तैयारी में भारतीय बाजार
भारतीय शेयर बाजार जल्द ही फ्रांस के बाद ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया के शीर्ष पांच शेयर बाजारों में शामिल हो सकता है। दरअसल, दुनियाभर के बाजारों में भारतीय बाजार का पूंजीकरण कोरोना के बाद से सबसे तेजी से बढ़ा है। इसके चलते सितंबर में ही में यह फ्रांस को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर आ गया था। अब यह बाजार पूंजीकरण के लिहाज से ब्रिटेन के बाजार को पीछे छोड़ते हुए पांचवें स्थान पर आ सकता है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार का पूंजीकरण इस साल 37 फीसदी बढ़कर 3.46 लाख करोड़ डॉलर से अधिक हो गया है। वहीं, ब्रिटेन के बाजार का पूंजीकरण इस साल सिर्फ नौ फीसदी बढ़कर 3.59 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचा है। ऐसे में भारतीय बाजार जल्द ही ब्रिटेन के शेयर बाजार को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर हासिल हो सकता है।

भारतीय बाजार बहुत ही आकर्षक
रिपोर्ट के अनुसार, भारत का शेयर बाजार बहुत ही आकर्षक है। लंदन एंड कैपिटल एसेट मैनेजमेंट में इच्टिीज के हेड रोजर जोन्स ने कहा कि भारत का शेयर बाजार बहुत आकर्षक लग रहा है। देश के तेजी से आगे बढऩे की उम्मीद है। वहीं ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था ब्रेक्जिट रेफरेंडम के नतीजों के बाद से संघर्ष कर रही है। ऐसे में किसी भी समय भारतीय बाजार पूंजीकरण के लिहाज से ब्रिटेन के बाजार को पीछे छोड़ सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 15 अक्टूबर
Next: विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख की ठगी

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.