Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख की ठगी
  • देहरादून

विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 15/10/2021
rns featured image new

देहरादून: विधानसभा में हाल ही में कुछ पद सृजित हुए हैं उन पदों पर नियुक्तियों के साथ ही नौकरी लगाने के नाम पर मोटी रकम ठगने वाले ठग भी सक्रिय हो गए हैं। इस बीच विधानसभा में सहायक समीक्षा अधिकारी पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो व्यक्तियों ने तीन युवकों से नौ लाख रुपये ठग लिए।

नेहरू कालोनी थाने में एक ऐसा ही ठगी का मामला सामने आया है जिसमे 2 लोगों के खिलाफ विधानसभा में नौकरी के नाम पर मोटी रकम ठग लिए जाने की तहरीर दी गई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार, यशपाल सिंह निवासी नेहरू कालोनी की मुलाकात 31 जुलाई 2021 को प्रवेश खंडूरी निवासी कारगी चौक से हुई। प्रवेश ने यशपाल सिंह से कहा कि विधानसभा में कुछ नौकरी निकलने वाली हैं। उसकी राज्यपाल और ओएनजीसी के डायरेक्टर से अच्छी जान पहचान है, इसलिए वह आसानी से नौकरी लगवा देगा। यशपाल सिंह के हामी भरने पर प्रवेश ने उनकी मुलाकात पशुपति हाइट्स दून यूनिवर्सिटी रोड निवासी अनिरुद्ध शर्मा से करवाई। अनिरुद्ध ने कहा कि वह आठ युवकों को नौकरी लगवा सकता है। एक महीने के अंदर नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। एक आदमी को नौकरी पर लगवाने के 10 लाख रुपये लगेंगे। ऐसे में यशपाल सिंह ने भाई मोहन सिंह व उसके दोस्त अतुल रावत को तैयार किया। अनिरुद्ध ने कहा कि आधी धनराशि पहले और आधी नियुक्ति पत्र मिल जाने के बाद देनी पड़ेगी। विश्वास दिलाने के लिए अनिरुद्ध ने स्पीकर आन करके किसी को ओएनजीसी का डायरेक्टर बताते हुए बात भी करवाई। तीनों ने जुलाई में रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर कुल नौ लाख रुपये और अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र दे दिए।

जब सितंबर तक नियुक्ति पत्र नही मिला तो प्रवेश खंडूरी व अनिरुद्ध शर्मा से बात की। आरोपी प्रवेश खंडूरी व अनिरुद्ध शर्मा ने थोड़ा और इंतजार करने को कहा और इसके बाद से आये दिन टाल-मटोल करने लगे। तब से आज तक ना तो प्रवेश खंडूरी व अनिरुद्ध शर्मा ने रुपये वापस किए और ना ही नौकरी लगवाई। इंस्पेक्टर नेहरू कालोनी सतबीर बिष्ट ने बताया कि आरोपित प्रवेश खंडूरी और अनिरुद्ध शर्मा के खिलाफ ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिवाली तक भारतीय शेयर बाजार से नए रिकॉर्ड की उम्मीद, फ्रांस के बाद अब ब्रिटेन को पछाडऩे की तैयारी
Next: आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के 2 जवान शहीद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.