Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • घर के आंगन से लापता ढाई वर्षीय मासूम का आज सुबह क्षत-विक्षत शव मिला
  • नैनीताल

घर के आंगन से लापता ढाई वर्षीय मासूम का आज सुबह क्षत-विक्षत शव मिला

RNS INDIA NEWS 09/10/2021
rns featured image new

नैनीताल। जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती ज्योलीकोट के पास चोपड़ा ग्राम सभा के मटियाली बैंड के पास झाले में अपनी पत्नी मीना राणा और दो पुत्रों 4 वर्षीय पीयूष और करीब ढाई वर्षीय राघव के साथ रहने वाले भानु राणा का छोटा पुत्र राघव शुक्रवार देर शाम करीब 6 बजे भानु का पुत्र राघव घर के आंगन से अचानक गायब हो गया था। शनिवार सुबह उसका शव घर से करीब एक-डेढ़ किलोमीटर दूर मिलने की जानकारी आ रही है। बताया जा रहा है कि बच्चे का केवल सिर और एक हाथ ही अभी बरामद हुआ है। ऐसी घटना से बालक के परिवार के साथ क्षेत्र में दुःख के साथ ही भय और गुस्से का माहौल भी है। क्षेत्र में पूर्व में हो चुकी घटनाओं के कारण तय माना जा रहा था कि बच्चे को गुलदार उठा कर ले गया है। इसलिए रात्रि 11 बजे के बाद तक वन विभाग के कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण बच्चे की तलाश में जंगल में जुटे रहे, लेकिन तब अंधेरा गहरा होने की वजह से बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। अब सुबह-सुबह बच्चे का शव बरामद हो गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में दो-तीन पहले गुलदार गांव को जाने वाले रास्ते पर चोपड़ा गांव निवासी मनोज, नरेंद्र और ललित पर झपट गया था। इससे पहले भी जंगल से लगे इस क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवक बनी हुई है। और अब जबकि गुलदार नरभक्षी बन चुका है तो उसका खतरा और बढ़ गया है। क्षेत्रीय लोग गुलदार को पकड़कर उसके आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटकों के लिए खोले गए राजाजी राष्ट्रीय पार्क की तीन रेंजों के द्वार अग्रिम आदेशों तक फिर से बंद
Next: बैंकों में चतुर्थ श्रेणी की भर्ती पर रोक हटाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.