Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटकों के लिए खोले गए राजाजी राष्ट्रीय पार्क की तीन रेंजों के द्वार अग्रिम आदेशों तक फिर से बंद
  • देहरादून

पर्यटकों के लिए खोले गए राजाजी राष्ट्रीय पार्क की तीन रेंजों के द्वार अग्रिम आदेशों तक फिर से बंद

RNS INDIA NEWS 09/10/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में राष्ट्रीय पार्कों में सालभर पर्यटन गतिविधियों के संचालन के मंसूबों को झटका लगा है। बीते माह पर्यटकों के लिए खोले गए राजाजी राष्ट्रीय पार्क की तीन रेंजों के द्वार फिर से बंद करने पड़ रहे हैं। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का हवाला देकर नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथारिटी (एनटीसीए) को एक अधिवक्ता की ओर से दी गई शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। एनटीसीए के निर्देश पर राजाजी पार्क प्रबंधन ने चीला, रवासन और मोतीचूर रेंज के द्वार अग्रिम आदेशों तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।
वन मंत्री हरक सिंह रावत के कोरोना महामारी के कारण प्रदेश को हुए राजस्व हानि की भरपाई को चंद माह पूर्व ही वन विभाग की आय बढ़ाने को विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत उन्होंने राष्ट्रीय पार्क समेत तमाम आरक्षित वन क्षेत्रों में सालभर पर्यटन गतिविधियां संचालित करने का निर्णय लिया था। ऐसे में बीते सितंबर से राजाजी पार्क की विभिन्न रेंज के द्वार पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक के निर्देश पर बीते एक सितंबर को नए पर्यटन जोन चीला के अंधेर-गोहरी-मिलान तक के वन मोटर मार्ग को पूरे वर्ष के लिए खोल दिया गया था। जबकि, चीला पर्यटक ट्रैक को भी 15 नवंबर की जगह एक अक्टूबर से खोलने के भी निर्देश दिए गए थे। सत्यनारायण से कांसरो तक मोतीचूर पर्यटक मार्ग को भी पूरे वर्ष के लिए खोल दिया गया था। पूर्व में उक्त ट्रैक साल में केवल 15 नवंबर से 30 जून तक खोला जाता था। नई दिल्ली निवासी अधिवक्ता गौरव कुमार बंसल ने बीते छह सितंबर को एनटीसीए को पत्र लिख आपत्ति जताई थी। जिसमें उन्होंने सालभर पर्यटन गतिविधियों को अवैध व नियम विरुद्ध बताया और तत्काल प्रभाव से बंद करने की अपील की। अधिवक्ता ने किसी भी संरक्षित क्षेत्र-टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम व एनटीसीए की गाइडलाइन का उल्लंघन किए जाने की बात कही। जिसका संज्ञान लेते हुए एनटीसीए के सहायक वन महानिरीक्षक ने पर्यटन गतिविधियां स्थगित करने के निर्देश दिए। जिस पर राजाजी पार्क के निदेशक डीके सिंह ने शुक्रवार को लिखित आदेश जारी कर उक्त रेंज में गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सैनिकों ने की पेयजल कनेक्शन शुल्क कम कराने की मांग
Next: घर के आंगन से लापता ढाई वर्षीय मासूम का आज सुबह क्षत-विक्षत शव मिला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.