Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को नई बुलंदियों पर पहुंचाएगी : मोदी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को नई बुलंदियों पर पहुंचाएगी : मोदी

RNS INDIA NEWS 07/10/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उत्तराखंड जब अपने गठन के 25वें वर्ष में प्रवेश करेगा, तब यह राज्य ऊंचाई पर होगा। इसकी तैयारी अभी से करनी है। उत्तराखंड की टीम ऊर्जावान है। डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड को नई बुलंदियों पर पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को पेंशन में कोई दिक्कत ना आए, इसके लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। 40 साल पुरानी वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा कर केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों को बड़ी राहत पहुंचाई। सेना को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ऑक्सीजन प्लांट अब देश के हर जिले में शुरू हो गया है। देश को और नए 4000 ऑक्सीजन प्लांट मिलने जा रहे हैं। अभी तक कोविड की 93 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेंगे । देशभर में एक लाख 37 हजार से ज्यादा टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। उत्तराखंड में वैक्सीन पहुंचाना भी चुनौती था, लेकिन सभी के सहयोग से यह संभव हो पाया है। पीएम ने कहा कि 21वीं सदी का भारत जनता की अपेक्षाओं को पूरा करते हुए ही आगे बढ़ेगा। बिजली, पानी ,शौचालय, गैस कनेक्शन 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन, किसानों के बैंक खाते में सीधे हजारों करोड़ रुपये भेजने, पेंशन की सुविधा पात्र लोगों तक पहुंचाने जैसे काम तेजी से हो रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत, ई संजीवनी ऐप आदि से लोगों को बड़ी राहत मिली है। देश में छह एम्स से आगे बढ़कर 22 एम्स का संचालन, प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का मिशन जैसे कई कार्यों ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत किया है। रुद्रपुर, हरिद्वार, पिथौरागढ़ में नए मेडिकल कॉलेज की मंजूरी दी गई है । कहा कि उत्तराखंड के निर्माण का सपना अटलजी ने पूरा किया है। उन्हीं की प्रेरणा से आज इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए काम हो रहा है। उत्तराखंड की सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। केदारनाथ धाम को भव्यता प्रदान की जा रही है। चार धाम को जोड़ने वाली ऑल वेदर रोड पर काम तेजी से चल रहा है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट की क्षमता का विस्तार किया गया है। जल मिशन योजना शुरू कर घर-घर पानी पहुंचाने का काम हो रहा है। पहले उत्तराखंड में 1.30 लाख घरों में ही नल से जल पहुंचता था। आज उत्तराखंड के 7.1 लाख घरों में जल पहुंचने लगा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विस अध्यक्ष ने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत, विस भवन के लोकार्पण का दिया आमंत्रण
Next: 1 घंटे के लिए लक्सर एसडीएम बनेंगी अमृता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.