Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्मार्ट सिटी पोर्टल पर तीर्थयात्रियों का पंजीकरण और कोरोना जांच होगी निशुल्क
  • देहरादून

स्मार्ट सिटी पोर्टल पर तीर्थयात्रियों का पंजीकरण और कोरोना जांच होगी निशुल्क

RNS INDIA NEWS 06/10/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा पर बाहरी राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों का देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण और कोविड जांच निशुल्क होगी। इसकी व्यवस्था चारधाम यात्रा के मुख्य केंद्र ऋषिकेश, हरिद्वार में बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर रहेगी। तीर्थयात्री को कोविड वैक्सीन के दोनों टीके लगवाने का सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य होगा।
बुधवार को चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में यात्रा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने विभागीय अधिकारियों को बैठक में यात्रा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से यात्रा प्रतिबंधों में राहत दिए जाने के बाद राज्य सरकार ने एसओपी जारी की है। इसके तहत अब तीर्थयात्रियों को ई-पास की जरूरत नहीं है। स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण के बाद यात्रा कर सकते हैं। बाहरी प्रांतों से आने वाले तीर्थयात्रियों को पंजीकरण में दिक्कत नहीं हो इसके लिए प्रशासन हरिद्वार, ऋषिकेश के बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर पंजीकरण की निशुल्क व्यवस्था करेगा। साथ ही जिन्हें कोविड टीके की दोनों डोज नहीं लगी है, उन्हें कोरोना जांच करानी होगी। उन्होंने बैठक में परिवहन विभाग को यात्रा वाहनों के ग्रीन कार्ड, प्रदूषण और वाहन से संबंधित औपचारिकताओं को त्वरित गति से पूरा करने के लिए कहा। नगर निगम प्रशासन को चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन के लिए निर्देशित किया। देवस्थानम बोर्ड को सीजनल सहायता डेस्क को अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए। मौके पर नगर आयुक्त जीसी गुणवंत, एआरटीओ प्रर्वतन पंकज श्रीवास्तव, सहायक अभियंता नगर निगम आनंद मिश्रवाण, देवस्थानम बोर्ड विशेष कार्याधिकारी जनसंपर्क एएस नेगी, डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब ठेके का आवंटन रद्द करने की मांग की
Next: बुआ के बेटे ने की ममेरे भाई की सगाई तुड़वाने के कोशिश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.