Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • पत्नी के हत्यारोपी पति को आजीवन कारावास
  • चमोली

पत्नी के हत्यारोपी पति को आजीवन कारावास

RNS INDIA NEWS 06/10/2021
rns featured image new

चमोली। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता चौहान की अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास और 20 हजार रूपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर आरोपी को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतने के आदेश दिए हैं। आरोपी घटना के बाद से ही पुरसाड़ी जिला जेल में कैद है। सहायक शासकीय अधिवक्ता कुलदीप बर्तवाल ने बताया कि कर्णप्रयाग तहसील के खांकर एरवाड़ी गांव निवासी आरोपी मनबीर सिंह की पुत्री ने तीन जून 2019 को थापली के राजस्व उपनिरीक्षक को तहरीर दी थी कि उसके पिता ने दिन में उसकी मां सरस्वती देवी के साथ मारपीट की। घटना के बाद सरस्वती देवी को घायलावस्था में 108 से कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद दौरान सरस्वती देवी की मृत्यु हो गई।
तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और आरोपी मनबीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद 22 जुलाई 2019 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोपेश्वर की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय खुलने के बाद मामला कर्णप्रयाग स्थानांतरित किया गया। बर्तवाल ने बताया कि करीब दो साल तक कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 7 गवाह पेश किए गए। बचाव एवं अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता चौहान की अदालत ने बुधवार को आरोपी मनबीर सिंह को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है। मामले की विवेचना पटवारी क्षेत्र थापली के तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक नवल किशोर मिश्रा ने की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिनके दामन में दाग, उसके खुल गये भाग..
Next: शराब ठेके का आवंटन रद्द करने की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.