Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जिनके दामन में दाग, उसके खुल गये भाग..
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

जिनके दामन में दाग, उसके खुल गये भाग..

RNS INDIA NEWS 06/10/2021
rns featured image new

आरोपित अधिकारी को बड़ी जिम्‍मेदारी देने की तैयारी

देहरादून। उत्‍तराखण्‍ड देश का एक ऐसा राज्‍य है जो सिर्फ और सिर्फ अधिकारी चला रहे हैं। यहां सरकार सिर्फ नाम के लिए है। इस बात की पुष्टि जल निगम जैसे एक ही विभाग हो जाती  है जहां एक ही परियोजना के नाम पर कई मदों से धन  लगाया गया और जब मामला उछला तो इस पूरे मामले को अंजाम देने अधिकारी के खिलाफ जांच की गयी। जांच में इसकी पुष्टि भी हो गयी कि गड़बड़ी हुयी है और जिम्‍मेदार अधिकारी को दोषी भी ठहरा दिया गया। लेकिन अब उसी अधिकारी को पदेन्‍नति देकर  महकमे का मुखिया बनाने की कवायद की जा रही है। जबकि पिछली जांच में इस अधिकारी पर धन की अपव्‍ययता समेत कई आरोप लगे हैं।
बताते चलें कि वर्ष 2019 में नगर निगम देहरादून के अंतर्गत जेएनयूआरएम कार्यक्रम के तहत सीवरेज योजना विभिन्‍न जोन में शुरू की गयी। इस कार्य के दौरान  एम सी  पंत महाप्रबधक का  काम देख रहे थे। उन्‍होने इसके लिए जो धनराशि जारी की उसको लेकर पेयजल निगम  के तत्‍कालीन अध्‍यक्ष अरविन्‍द सिंह हयांकी ने जांच की और उन पर नियम विरूद्ध एव स्‍वछंद कार्य पद्धति अपनाते हुए योजनाओं में अनाधिकृत व्‍ययतर्वन करने, वित्‍तीय हस्‍त पुस्तिका तथा उत्‍तराखण्‍ड अधिप्राप्ति नियमावली के विरूद्ध् अपनी स्‍वेच्‍छा से योजनाओं का विरक्तिकरण कर कार्य आवंटन करने, स्‍वीकृत लागत से अधिक व्‍यय करने तथा अनुबंधों की लागत में भिन्‍नता के माध्‍यम से अत्‍यधिक वृद्धी  कर करने के आरोप सिद्ध्  हुए। इस मामले में निगम के तत्‍कालीन अध्‍यक्ष ने 03 दिसम्‍बर 2019 को एक आरोप पत्र दािखल किया। जांच अधिकारी ने यह भी आरोप लगाए कि योजनाओं के त्र‍ुटि पूर्ण नियोजन, उपल‍ब्‍ध धनराशि के व्‍ययतर्वन तथा अपव्‍यय के फलस्‍वरूप जेएनूयआरएम कार्यक्रम और 13वे वित्‍तआयोग की योजनायें वर्तमान तक भी  पूर्ण एव कार्यकारी नहीं हो सकी। इसी के  चलते इसका पूर्ण लाभ जन सामान्‍य को नहीं मिला। नियोजन की कमी एवं अधूरे कार्य को पूर्ण करने करने में रूचि  न लेने के कारण शासन स्‍तर पर आ‍हूत विभिन्‍न बैठकों में कार्यों के अनुश्रवण  में निगम की छवि प्रभवित हुयी है। जांच अधिकारी ने इस पूरे मामले में एस सी  पंत पर तीन गंभीर आरोप लगा कर जबबा देने  को कहा। बताया जा रहा है इसके बाद इस पूरे मामले को दर किनार कर अब एम सी पंत को विभाग में बड़ी जिम्‍मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले को मुख्‍यमंत्री के संज्ञान में लाया गया है। इस पर मुख्‍यमंत्री ने  पूरे मामले का परीक्ष्ण करने की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया ऋषिकेश एम्स पहुँचकर प्रधानमंत्री के दौरे संबंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण
Next: पत्नी के हत्यारोपी पति को आजीवन कारावास

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.