Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अब सेना का नकली अधिकारी गिरफ्तार, कई दस्‍तावेज मिले
  • देहरादून

अब सेना का नकली अधिकारी गिरफ्तार, कई दस्‍तावेज मिले

RNS INDIA NEWS 06/10/2021
Army 01

देहरादून।  मिलिट्री इंटेलिजेंस और प्रेमनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ख़ुद को सेना पुलिस का अधिकारी बताकर घूमने वाले फर्जी सैन्‍य अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के पास से फर्जी कैंटीन कार्ड, सेना की वर्दी और कई फर्जी डॉयमेंट्स बरामद किए गए हैं। आरोपित सुनील कुमार मूल रूप से हनुमानगढ़ राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली, जोशीमठ, देहरादून क्षेत्र स्वयं को सेना का जवान बताने वाले युवक पर मिलिट्री इंटेलिजेंस की लंबे समय से नजर थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में खुद को मिलिट्री जवान बताकर घूमने वाले एक बहरूपिये को थाना प्रेम नगर पुलिस ने देर रात IMA के पास से गिरफ्तार किया है। आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में इस फर्जी जवान को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी सोशल मीडिया पर रील (Reels) भी बनाता था। जो खूब वायरल हैं।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली ट्रेनिंग सेंटर से लेकर उत्तराखंड के जोशीमठ के आर्मी क्षेत्र तक स्वयं को सैनिक पुलिस जवान बताकर यह युवक लंबे समय से सबको गुमराह कर रहा था। बताया जा रहा है कि देहरादून के प्रेमनगर आईएमए के आसपास भी यह अपना असली नाम पता काम छुपाकर फर्जी आर्मी जवान बनकर घूम रहा था। ऐसे में आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में IMA से लगते प्रेमनगर के पास से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से जालसाजी के संबंध में पूछताछ कर रही है।

सेना का फर्जी आईकार्ड भी बरामद:
पुलिस की गिरफ्त में आए इस फर्जी जवान के पास से कैंटीन कार्ड और सेना की वर्दी जैसे अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया व्यक्ति राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला है। ऐसे में पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस इस बात की जांच पड़ताल में जुटी है कि यह व्यक्ति किस मकसद से उत्तराखंड में फर्जी जवान बनकर घून रहा था।

सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल
 खुद को आर्मी का जवान बताने वाला यह व्यक्ति सोशल मीडिया पर भी सेना की वर्दी पहनकर वीडियो बनाता था। जो खूब वायरल भी है। हालांकि, यह पहला मामला नहीं कि जब सैन्य बाहुल्य प्रदेश में इस तरह के फर्जी जवान बनकर घूमने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया हो। इससे पहले भी इस तरह के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब
Next: दुर्गा महोत्सव आयोजन की तैयारियाँ पूर्ण, कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.