Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • रफ्तार स्कवॉड बनेगी जनता की मददगार
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

रफ्तार स्कवॉड बनेगी जनता की मददगार

RNS INDIA NEWS 29/09/2021
rns featured image new

एसपी बद्दी मोहित चावला ने रफ्तार स्कवॉड को किया जनता को समर्पित 

आरएनएस सोलन (बद्दी):
जिला पुलिस बद्दी द्वारा रफ्तार स्कवॉड का गठन कर जनता को समर्पित किया गया। एसपी कार्यालय बद्दी में एसपी मोहित चावला ने रफ्तार स्कवॉड की टीम को रवाना किया। रफ्तार स्कवॉड गाडिय़ों व मोटर साइकिलों का एक यूनिट है जो जिला पुलिस के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्त करेगा और सभी प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखेगा। इसके अलावा टै्रफिक जाम और हादसे की स्थिति में रफ्तार स्कवॉड की टीम जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालेगी और स्थिति के अनुसार कार्रवाई अमल में लाएगी। 
एसपी बद्दी मोहित चावला ने बताया कि बीबीएन में पुलिस की कार्यप्रणाली को तेज करने और तुरंत लोगों की मदद के मकसद से रफ्तार स्कवॉड का गठन किया गया है। रफ्तार स्कवॉड के काफिले में गाडिय़ों के साथ साथ आधा दर्जन से अधिक मोटर साइकिल शामिल हैं। जो बीबीएन के विभिन्न थानों के तहत आने वाले क्षेत्र में गश्त करेंगे और पूरी चौकसी के साथ क्षेत्र पर पैनी नजर रखेंगे। इसके अलावा रफ्तार स्कवॉड की टीम टै्रफिक जाम और हादसे की स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालेगी और स्थिति के अनुसार कार्रवाई अमल में लाएगी। मोहित चावला ने कहा कि जिला पुलिस अपने मकसद सिटीजन फस्र्ट को लेकर काम कर रही है और जनता की सुविधा और कानून व्यवस्था को सुदृड़ करने के उदेश्य से काम कर रही है। रफ्तार स्कवॉड क्षेत्र के लोगों के लिए एक वरदान साबित होगी और तुरंत मौके पर पहुंचकर जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस मौके पर खड़ी नजर आएगी। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट : 3 नए मामले
Next: ऊखीमठ में आंगनबाड़ी कार्यकार्तियों ने की प्रदर्शन कर तालाबंदी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.