Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • विहिप ने लव जिहाद और बढ़ते धर्मांतरण पर जताई चिंता
  • टिहरी

विहिप ने लव जिहाद और बढ़ते धर्मांतरण पर जताई चिंता

RNS INDIA NEWS 26/09/2021
rns featured image new

नई टिहरी। विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक में पहाड़ों में सामुदायिक जनसंख्या संतुलन बिगड़ने, धर्मांतरण, जमीनों पर बाहरी लोगों के कब्जे को लेकर चिंता व्यक्त की गई। विहिप ने आपराधिक प्रवृति के बाहरी लोगों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग उठाई। रविवार को चंबा के होटल में विहिप की बैठक में संगठन जिला मंत्री यशपाल सिंह ने कहा कि पहाड़ों में एक विशेष समुदाय राज्य के बाहर से लोगों को लाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया जा रहा है, जो कि चिंता का विषय है। कहा ऐसे लोगों को रोकने के लिए स्थानीय जनता को जागरूक होना पड़ेगा। संगठन जिलाध्यक्ष सुरम तोपवाल ने कहा कि टिहरी के जाखणीधार ब्लॉक में एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा बाहरी लोगों को जमीन दान कर बसाया जा रहा। वह बाहरी लोग क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश में लगे हैं। टिहरी बांध के निकट कोटी कॉलोनी के खांडखाला में भूमि पर अवैध कब्जा कर जबरन एक धार्मिक स्थल बनाया गया है, जो टिहरी बांध की सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने शासन-प्रशासन से बाहरी लोगों तथा उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए ग्रामीण स्तर पर विस्तार करने को लेकर भी चर्चा की गई। मौके पर दिनेश भण्डारी, जय सिंह सजवाण, विनय तिवाड़ी, सागर कोठारी, रोहित कोठारी, अतर सिंह, देवी प्रसाद रतूड़ी, दिवान सिंह कुंवर आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1 अक्टूबर को बेस अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन
Next: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.