Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राजनीति
  • अच्छा होता कि सरकार क्वारन्टीन सेंटरों की बदहाली पर भी ई बुक में रोशनी डालती: गरिमा
  • देहरादून
  • राजनीति

अच्छा होता कि सरकार क्वारन्टीन सेंटरों की बदहाली पर भी ई बुक में रोशनी डालती: गरिमा

RNS INDIA NEWS 22/08/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने करोना काल के दौरान अपनी उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार के ई बुक लॉन्च पर बधाई देते हुए कुछ छूट गई बातों की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि सरकार ने करोना काल के दौरान किए गए अपने कार्यों और उपलब्धियों का ब्यौरा ई- बुक के द्वारा जनता के सामने रखने का निर्णय लिया। लेकिन अच्छा होता यदि सरकार क्वारन्टीन सेंटरों की बदहाली पर भी रोशनी डाल देती। और अच्छा होता यदि सरकार 18 अगस्त को गैरसैण में हुई गर्भवती महिला की मौत और 21 अगस्त को अल्मोड़ा में अस्पताल में भर्ती होने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने वाली गर्भवती महिला इलाज के अभाव में जिसकी मौत हो गई उसका ब्यौरा भी डालते। अच्छा होता यदि बेतालघाट में क्वारन्टीन सेंटर में 4 साल की बच्ची की जहरीले सांप के काटने से मौत का भी उसमें जिक्र होता। ताज्जुब है सरकार आप देहरादून के क्वारन्टीन सेंटर में कथित आत्महत्या के बाद एक युवक के 3 दिन बाद शव की पड़ताल की उपलब्धि का जिक्र करना क्यों भूल गए। वैसे क्वारन्टीन सेंटर में मरीजों को जो गन्दा खाना परोसा गया उसको बताना जरूरी था।दसोनी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास में क्वारन्टीन सूबे के मुखिया कर उंगली उठाने की हिम्मत कौन कर सकता है। लेकिन प्रदेश की जनता के हाल बेहाल इसलिए है क्योंकि प्रदेश की अफसरशाही ने भी ख्यमंत्री की तरह खुद को सचिवालय में क्वारन्टीन कर लिया है। दसोनी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि इस पूरे कोरोना काल के दौरान जिस तरह से सरकार द्वारा दोहरे मापदंड अपनाए गए चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है पूरे प्रदेश में सडक़ों का बुरा हाल है। चूंकि आपने कोरोनकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया तो उसमें एक लाइन और बढ़ा देते कि आपके लैब बढ़ाने के बावजूद भी कमोबेश 15,000 से ज्यादा सैंपल का बैकलॉग क्यों है। उसे भी यदि सरकार जनता को रूबरू कराती तो बेहतर होता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से मिले
Next: दुष्कर्म पीडि़त महिला को न्याय दिलाने के नाम पर सडक़ पर उतरे राजनीतिक दल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.