Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 15 किन्‍नरों ने ‘मदुरै ट्रांस किचन’ बना शुरू किया स्‍वरोजगार
  • राष्ट्रीय

15 किन्‍नरों ने ‘मदुरै ट्रांस किचन’ बना शुरू किया स्‍वरोजगार

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
rns featured image new

नई दिल्‍ली। तमिलनाडु में मदुरै के 15 ट्रांसजेंडर ने मिलकर न सिर्फ अपने जीवन का नया अध्याय शुरू किया, बल्कि कोरोना काल से सीख लेकर औरों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। लॉकडाउन में किन्नर समुदाय के सामने भी रोजी-रोटी के लाले पड़ गए थे। ऐसे में किसी तरह पैसे की व्यवस्था कर जयचित्रा, रुबिका व 13 अन्य ने मिलकर गवर्नमेंट राजाजी हॉस्पिटल के पास ‘मदुरै ट्रांस किचन’ नाम से रेस्टोरेंट खोल दिया। इसके संचालन से लेकर प्रबंधन, किचन और वेटर तक का काम इसी टीम के जिम्मे है। ऐसा ही रेस्टोरेंट बीते वर्ष कोयम्बटूर में 10 ट्रांसवुमन ने शुरू किया था।

क्वालिटी पर ध्यान, सब मिल कर करते हैं काम-
शहर में कोई भी इन्हें अपनी दुकान देने को तैयार नहीं था। सभी चार महीनों तक भटकते रहे। अंत में अरुण कुमार मेनन ने अपनी दुकान इन्हें किराए पर दी। टीम की प्रमुख रुबिका ने बताया कि हमने शुरू से क्वालिटी पर ध्यान दिया है। सभी लोग मिल कर काम करते हैं।

कैटरिंग सर्विस बंद, ढूंढा विकल्प-
कोरोना से पहले इस टीम के कुछ लोग पुश्तैनी पेशे में थे तो कुछ कैटरिंग का काम करते थे। कोरोना के बाद अन्य व्यवसायों की तरह उन पर भी संकट आ पड़ा तो सब ने मिलकर रेस्टोरेंट खोलने का फैसला लिया। इनका हौसला देख कई संगठनों ने रेस्टोरेंट खोलने में मदद भी की। जिला कलक्टर ने रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया।

बन गई फुटवियर ब्रांड की मॉडल-
उधर, गुजरात में सूरत की किन्नर राजवी जान नाच-गाने से दूर लोगों के लिए मिसाल बनी हैं। सूरत से फुटवियर का कारोबार करने वाली एक महिला उद्यमी ने अपने ब्रांड ‘द सीक्वेंस स्टोरी’ के लिए सोशल मीडिया पर चर्चित राजवी जान को मॉडल बनाया है। राजवी को कोरोना में लॉकडाउन ने कहुत कुछ सिखा दिया। नाच-गाना छूटा तो राजवी ने नमकीन की दुकान खोली। इस दौरान सोशल मीडिया पर वह खूब चर्चित हुईं। दुकान चल निकली तो राजवी ने मॉडलिंग में हाथ आजमाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 25 सितंबर को आमने सामने होंगे भारत पाकिस्‍तान
Next: अदाणी समूह 10 वर्षो में बिजली क्षेत्र में करेगा 20 अरब डॉलर का निवेश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.