Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 25 सितंबर को आमने सामने होंगे भारत पाकिस्‍तान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

25 सितंबर को आमने सामने होंगे भारत पाकिस्‍तान

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। अमरीका के न्यूयार्क शहर में आगामी 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान सार्क विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। इस बैठक में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी शामिल होंगे। मगर एक ही छत के नीचे एक साथ होने के बाद भी दोनों नेताओं के बीच न तो शिष्टाचार मुलाकात होगी और न ही आपसी बातचीत।
25 सितंबर को होने वाली इस बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान की ओर से विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी शामिल होंगे। लेकिन सूत्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि सार्क बैठक के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच कोई बातचीत या फिर किसी तरह की मुलाकात नहीं होगी। पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई थी।
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो सार्क बैठक के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर आतंकवाद मुद्दे पर पाकिस्तान का नाम लिए बिना अपनी चिंता से अवगत कराएंगे। साथ ही, अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के कब्जे के बाद सार्क के मंच से विदेश मंत्री भारत का रुख भी स्पष्ट करेगे। इससे पहले, शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन और नई व्यवस्था की मान्यता पर फैसला अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सोच-समझकर और मिलजुलकर लेना चाहिए।
गत 17 सितंबर को आयोजित शंधाई सहयोग संगठन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन बिना बातचीत के हुआ है। यह नई व्यवस्था की स्वीकृति पर सवाल खड़े करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दुनियाभर में कट्टरपंथ तेजी से बढ़ रहा है। अफगानिस्तान में हाल ही में हुई घटनाओं ने इस चुनौती को और बढ़ा दिया है। जिस समय प्रधानमंत्री मोदी अफगानिस्तान के मुद्दे का जिक्र कर रहे थे, तब उस बैठक में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यदि हम इतिहास पर नजर डालें तो देखते हैं कि मध्य एशिया का क्षेत्र मॉडरेट और प्रोग्रेसिव कल्चर और मूल्यों को गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सूफीवाद जैसी परंपराएं यहां सदियों से पनपी और पूरे क्षेत्र तथा विश्व में फैली। इनकी छवि हम आज भी इस क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत में देख सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदेशी पर्यटकों के लिए दरवाजे खोलने की तैयारियां शुरू
Next: 15 किन्‍नरों ने ‘मदुरै ट्रांस किचन’ बना शुरू किया स्‍वरोजगार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.