Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हिम तेंदुओं (स्नो लेपर्ड) की वास्तव में कितनी संख्या है…..
  • देहरादून

हिम तेंदुओं (स्नो लेपर्ड) की वास्तव में कितनी संख्या है…..

RNS INDIA NEWS 22/09/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिम तेंदुओं (स्नो लेपर्ड) की वास्तव में कितनी संख्या है, इस राज से पर्दा उठने के लिए अब इंतजार और बढ़ गया है। हिम तेंदुओं की गणना के मद्देनजर अगले चरण के फील्ड सर्वे और कैमरा ट्रैप लगाने के कार्य में कोरोना संक्रमण ने बाधा खड़ी कर दी है। राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के अनुसार परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ये कार्य तेजी से किए जाएंगे।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगे कैमरा ट्रैप में अक्सर हिम तेंदुओं की तस्वीरें कैद होती आई हैं, मगर इनकी वास्तविक संख्या कितनी है यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। इसे देखते हुए राज्य में चल रही सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत उच्च हिमालयी क्षेत्र के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, बदरीनाथ, केदारनाथ वन प्रभागों के साथ ही नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व, गंगोत्री नेशनल पार्क, गोविंद वन्यजीव विहार में हिम तेंदुओं की गणना का निर्णय लिया गया।
12800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस दुरूह क्षेत्र को 80 ग्रिड में विभक्त किया गया। फिर पिछले साल नवंबर में 80 टीमों ने अपने-अपने ग्रिड का फील्ड सर्वे किया। इसमें जगह-जगह हिम तेंदुओं की मौजूदगी के प्रमाण मिले तो कई जगह ये प्रत्यक्ष रूप से भी नजर आए। गणना के तहत इस साल अपै्रल में छूटे हुए इलाकों का फील्ड सर्वे और फिर मई में करीब 150 कैमरा ट्रैप लगाए जाने थे। अगले चरण में अक्टूबर में फील्ड सर्वे और कैमरा ट्रैप से मिले चित्रों के आधार पर आकड़ों का विश्लेषण कर नवंबर तक गणना के नतीजे सार्वजनिक होने की उम्मीद थी। इस बीच राज्य में अप्रैल से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के तेज होने के कारण हिम तेंदुओं की गणना से संबंधित कार्य भी प्रभावित हुए हैं। राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक  के अनुसार फिलवक्त जैसी परिस्थितियां हैं, उसने चुनौती और बढ़ा दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंदरों को पकड़कर बाड़ों में रखने की मुहिम तेज
Next: कांग्रेसियों ने किया सीएमओ कार्यालय में किया प्रदर्शन

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.